
दिल्ली। दिल्ली के द्वारका नॉर्थ इलाके में बंदूक की नोक पर 16 साल की लड़की से रेप का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं, आरोपी ने पीड़िता को 5वीं मंजिल से नीचे भी फेंक दिया। राहगीरों ने उसे हॉस्पिटल में एडमिट कराया, जहां स्थिति गंभीर होने पर पीड़िता को Deen Dayal Upadhyay Hospital (DDU) रेफर कर दिया गया है। आरोपी फरार है।
दिल्ली पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया है। आरोपी पर हत्या की नाकाम कोशिश के साथ-साथ दूसरी धाराओं में केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने बताया कि लड़की के साथ 3 महीना पहले भी गैंगरेप हो चुका है। जेल से बाहर आने के बाद अब आरोपी उसपर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा था। परिवार वालों ने उन्हीं आरोपी लड़कों पर शक जताया है। पुलिस अलग-अलग एंगल से मामले की छानबीन कर रही है।
आरोपी और पीड़िता एक-दूसरे को पहले से जानते थे
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी और पीड़िता एक-दूसरे को पहले से जानते थे। लड़की के परिवार का द्वारका इलाके में घर है। घटना के समय पीड़िता के माता-पिता घर पर नहीं थे। बीते सोमवार को जब लड़की अकेली थी, तब आरोपी ने पिस्टल दिखाकर उसे धमकाया और पास की एक इमारत की छत पर ले गया। आरोपी ने उसके साथ दरिंदगी की। इसके बाद उसने लड़की को बिल्डिंग से नीचे फेंक दिया। राहगीरों ने लड़की को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
NCRB की रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे
राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की रिपोर्ट के मुताबिक देश की राजधानी दिल्ली में हर दिन 3 बलात्कार के मामले दर्ज होते हैं। बीते साल 2023 में जारी क्राइम इन इंडिया रिपोर्ट से साफ पता चलता है कि शहरी क्षेत्र में महिलाओं के खिलाफ अपराध की 14,158 मामले दर्ज किए गए हैं। हर 1 लाख महिलाओं पर लगभग 1869 अपराध दर्ज किए गए, जिसमें से 1,204 बलात्कार के मामले शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: नौकरी-रेप-गैंगरेप और जिस्म का सौदा...जब नर्क बनी श्रीगंगानगर की महिला की जिंदगी
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.