दिल्ली-NCR को भीषण गर्मी से मिली राहत, राजधानी के कुछ हिस्सों में हुई झमाझम बारिश, देखें तस्वीरें

राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में शुक्रवार (21 जून) को बारिश हुई, जिससे दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में पड़ रही भीषण गर्मी से काफी राहत मिली।

sourav kumar | Published : Jun 21, 2024 11:41 AM IST

16
दिल्ली-NCR को भीषण गर्मी से मिली राहत, राजधानी के कुछ हिस्सों में हुई झमाझम बारिश, देखें तस्वीरें

मौसम कार्यालय ने कहा कि शुक्रवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिए सामान्य है।

26
भारत मौसम विज्ञान विभाग

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार और रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की है। ऐसी मौसम स्थितियों से भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

36
राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 40 डिग्री

समाचार एजेंसी PTI की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

46
दिल्ली में लंबे समय तक चलने वाली लू मिली राहत

PTI की रिपोर्ट के अनुसार, देश के बड़े हिस्से में लंबे समय तक चलने वाली लू ने अधिक लोगों की जान ले ली है, इस साल 1 मार्च से 20 जून के बीच 143 लोगों की मौत दर्ज की गई और 41,789 लोग संदिग्ध लू से पीड़ित हुए।

56
देश की राजधानी दिल्ली में बारिश के बाद

देश की राजधानी दिल्ली में बारिश के बाद लोगों को राहत मिली होगी। इससे पहले दिल्ली में तापमान 45 से 46 डिग्री के बीच पहुंच गया था।

66
दिल्ली में बारिश का नजारा

इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी.नड्डा ने गुरुवार को अधिकारियों से लू की स्थिति जारी रहने तक केंद्रीय अस्पतालों का दौरा करने को कहा था, ताकि यह देखा जा सके कि प्रभावित मरीजों के लिए अलग व्यवस्था की गई है या नहीं

Share this Photo Gallery

Latest Videos

click me!

Latest Videos

Recommended Photos