
नई दिल्ली। "उसे बचाओ... वह मर जाएगी," ये शब्द उस राेमियों के हैं, जिसने जूलियट के चक्कर में अपनी जान गांव दी। रोमियो-जूलियट की कहानी कभी न कभी सभी ने सुनी होगी। ऐसी ही असल जिंदगी के रोमियो और जूलियट देश की राजधानी दिल्ली में सामने आए। पूर्वी दिल्ली के जगतपुरी में एक 23 वर्षीय युवक अर्जुन ने अपनी प्रेमिका को आत्महत्या से बचाने की कोशिश में खुद मौत के मुंह में समा गया। शुक्रवार रात को अर्जुन और उसकी प्रेमिका के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद लड़की ने अपने हाथ के कलाई की नस काट ली और इसका वीडियो अपने आशिक अर्जुन को भेज दिया।
क्या है इस रोमियाे-जूलियट की कहानी?
घटना के संबंध में पुलिस ने उसके दोस्तों और परिवार से पूछताछ की। 23 वर्षीय अर्जुन अपने परिवार के साथ चांद पार्क में रहता था और करीब एक साल पहले ऑनलाइन एक लड़की से मिला था। दोनों डेट पर जाने लगे और समय के साथ एक-दूसरे से प्यार हो गया। हालांकि, पुलिस को बताया गया कि दोनों के बीच कई मुद्दों पर अक्सर झगड़ा होता था। लड़की कानून की पढ़ाई कर रही थी और अपने करियर को लेकर गंभीर थी। जाहिर तौर पर अर्जुन नौकरी पाने को लेकर इतना गंभीर नहीं था। अर्जुन की अक्सर पार्टी करने की आदत से लड़की को भी परेशान करता था।
युवती ने कलाई की नस काटकर वीडियो प्रेमी को भेजा
शुक्रवार रात करीब 10 बजे दोनों के बीच झगड़ा हुआ। युवती का अर्जुन के रिश्तेदार से उनके रिश्ते को लेकर झगड़ा हो गया था। अपमानित महसूस करने पर लड़की ने रात करीब 11.30 बजे घर गई और अपनी कलाई काट ली। उसने इस हरकत का वीडियो बनाया और वीडियो को अर्जुन को वॉट्सऐप पर भेज दिया।
वीडियो देख परेशान हो गया प्रेमी
वीडियो देखकर हैरान और सहमे अर्जुन ने सबसे पहले लड़की की मां को इसकी जानकारी दी और कहा कि वह अपनी बेटी को आत्महत्या करने से रोकें। इसके बाद अर्जुन लड़की के घर पहुंच गया। वहां से वह लड़की को अस्पताल लेकर गया।
अस्पताल में युवती कटी कलाई देख बेहोश गया युवक
अपनी जूलियट का खून बहता वीडियो देखकर अर्जुन घबरा गया और उसने तुरंत उसकी मां को फोन करके इस स्थिति की जानकारी दी। अर्जुन अपनी प्रेमिका के घर पहुंचा और उसे अस्पताल ले गया। हालांकि, जब वे अस्पताल पहुंचे, तो अर्जुन अपनी प्रेमिका का खून से लतपथ हालत देखकर बेहोश हो गया।
अचानक आए हार्ट अटैक ने ले ली युवक की जान
गुरु तेग बहादुर अस्पताल में सुबह करीब 2.45 बजे पहुंचे। वहां पर अर्जुन ने नर्स को यह बताना शुरू ही किया था कि क्या हुआ था, तभी उसने आखिरी बार अपनी खून से लथपथ प्रेमिका को देखा और बेहोश हो गया। डॉक्टरों ने अर्जुन को होश में लाने के प्रयास शुरू किया। डॉक्टरों ने लड़की की जान तो बचा ली, लेकिन अर्जुन को दिल का दौरा पड़ने के कारण नहीं बचाया जा सका। अर्जुन के अंतिम शब्द थे, "उसे बचाओ... वह मर जाएगी," जो उसने अपने दोस्त से कहे थे, जो अस्पताल में SOS कॉल पर पहुंचा था।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों परिवारों के बयान दर्ज किए हैं। डॉक्टरों ने कहा कि लड़की अब स्वस्थ हो रही है और उसे काउंसलिंग दी जा रही है। अर्जुन का शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया है और यह दुखद प्रेम कहानी दिल्ली के जगतपुरी में चर्चा का विषय बनी हुई है।
ये भी पढ़ें...
क्या है डिजिटल रेप? जिसका स्कूल में शिकार हुई 3 साल की बच्ची...कैसे खुला राज?
हरियाणा के युवक का FBI ने पोस्टर जारी कर बताया अमेरिका का मोस्ट वांटेड,जानें
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.