
नई दिल्ली। अमेरिकी सरकार ने दावा किया है कि न्यूयॉर्क में रह रहे सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश में हरियाणा के रेवाड़ी का युवक विकास यादव भी शामिल है। अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने विकास यादव का मोस्ट वॉन्टेड पोस्टर जारी किया है, जिसमें उसकी तीन तस्वीरें हैं। एक तस्वीर में वह सेना की वर्दी में भी दिखाई दे रहा है।
कौन है विकास यादव, जो अमेरिका में हुआ वांटेड?
विकास यादव (39) हरियाणा के रेवाड़ी जिले के प्राणपुरा गांव का निवासी है। अमेरिका का दावा है कि विकास भारतीय खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) से जुड़ा हुआ है। अमेरिकी एजेंसियों के अनुसार RAW ने ही खालिस्तानी आतंकी पन्नू की हत्या की साजिश रची थी, जिसमें विकास ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विकास पर आरोप है कि उसने पन्नू की हत्या के लिए किलर हायर करने और मनी लॉन्ड्रिंग का काम किया।
अमेरिकी अधिकारियों ने क्या किया है दावा?
अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि विकास ने इस साजिश के तहत पन्नू के एड्रेस, फोन नंबर और अन्य पर्सनल डिटेल को शेयर किया। FBI के अनुसार विकास ने न्यूयॉर्क में हत्या के लिए $15,000 कैश एडवांस देने की भी व्यवस्था की थी। 10 अक्टूबर 2024 को साउथ न्यूयॉर्क डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने विकास के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इसके बाद विकास पर हत्या के लिए किलर हायर करने और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगाए गए।
गुरपतवंत सिंह पन्नू को भारत ने घोषित कर रखा है आतंकी
गुरपतवंत सिंह पन्नू, जिसे भारत सरकार ने 2020 में आतंकी घोषित किया था, SFJ के तहत खालिस्तानी अलगाववाद को बढ़ावा देता रहा है। पन्नू ने सोशल मीडिया के माध्यम से पंजाबी युवाओं को भारत के खिलाफ उकसाया और सरकारी इमारतों पर खालिस्तानी झंडे लगवाए। हाल ही में G20 बैठक के दौरान दिल्ली में खालिस्तानी नारे लिखवाने के भी पन्नू पर आरोप हैं। भारत ने इन आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि मामले की जांच के लिए एक समिति बनाई गई है और वह किसी भी साजिश में शामिल होने से इंकार करता है।
ये भी पढ़ें...
महिला क्रिकेट की नई नायक नीतू डेविड ने फिर किया गौरवान्वित, जानें कैसे
Railways:अब रिटायर्ड कर्मचारी भी कर सकेंगे काम, जानें नियम एवं शर्तें
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.