उपचुनाव 2024: देश के किन 15 राज्यों की 49 सीटों पर होगी वोटिंग, जानें यहां

Published : Oct 15, 2024, 05:23 PM ISTUpdated : Oct 15, 2024, 06:04 PM IST
By-elections will be held here including Maharashtra and Jharkhand

सार

भारत में नवंबर 2024 के उपचुनाव: महाराष्ट्र, उत्तराखंड सहित 15 राज्यों की 49 विधानसभा और 3 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव 13 और 20 नवंबर को होंगे। पूरी जानकारी पढ़ें।

नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के डेट की घोषणा कर दी। साथ में देश के 15 राज्यों की 49 विधानसभा और 3 लोकसभा सीटों के लिए उपचुनाव होने की भी डेट तय कर दी है। चुनाव आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार 13 और 20 नवंबर को विभिन्न राज्यों में उपचुनावों का आयोजन किया जाएगा।

उपचुनावों की तिथियां और सीटों की जानकारी

इस बार उपचुनावों में कई राज्यों की महत्वपूर्ण विधानसभा और संसदीय सीटों पर चुनाव होने वाले हैं। इनमें असम, बिहार, केरल, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, और उत्तराखंड जैसे राज्य शामिल हैं। जहां चुनाव 13 और 20 नवंबर को होंगे।

प्रमुख राज्य और उपचुनाव की तिथियां

केरल: 2 विधानसभा क्षेत्रों और 1 संसदीय क्षेत्र (वायनाड) के लिए उपचुनाव 13 नवंबर को होंगे।

उत्तराखंड: 1 विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को उपचुनाव होगा।

महाराष्ट्र: 1 संसदीय सीट (नांदेड़) पर 20 नवंबर को उपचुनाव होगा।

महाराष्ट्र और उत्तराखंड के लिए विशेष तिथि

महाराष्ट्र और उत्तराखंड में 20 नवंबर 2024 को उपचुनाव होंगे। महाराष्ट्र में नांदेड़ संसदीय सीट और उत्तराखंड में 1 विधानसभा सीट पर चुनाव होंगे।

देश के इन राज्यों की 49 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को होगी वोटिंग

1. UP में करहल (मैनपुरी), सीसामऊ (कानपुर), मिल्कीपुर (अयोध्या), कटेहरी (अंबेडकरनगर), कुंदरकी (मुरादाबाद), खैर (अलीगढ़), गाजियाबाद, फूलपुर (प्रयागराज), मझवा (मिर्जापुर) और मीरापुर (मुजफ्फरनगर) पर उपचुनाव होने हैं। सीसामऊ सीट सपा विधायक इरफान सोलंकी को सजा होने से रिक्त हुई है जबकि 9 विधायक, लोकसभा सदस्य बन चुके हैं।

2. राजस्थान की जिन 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं, उनमें दौसा, झुंझुनूं, चौरासी, खींवसर, सलूंबर, रामगढ़ और देवली उनियारा शामिल हैं।

3. मध्य प्रदेश की विजयपुर और बुधनी विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा हो गई है। दोनों सीटों पर 13 नवंबर को वोटिंग होगी और 23 नवंबर को नतीजे आएंगे।

4. बिहार की रामगढ़ , तरारी , बेलागंज और इमामगंज विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होगा तथा मतणगना 23 नवंबर को होगी.

5. पश्चिम बंगाल की 6 विधानसभा सीटों सिताई, मेदिनीपुर, नैहाटी, हारोआ, मदारीहाट और तलडांगरा में उपचुनाव होना है।

6. पंजाब में 4 सीटों पर बरनाला, डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल, गिद्दड़बाहा सीटों पर उपचुनाव होंगे।

7. असम में 5 विधानसभा सीटों धोलाई (एससी), सिदली (एसटी), बोंगाईगांव, बेहाली, सामगुरी पर उपचुनाव होंगे।

8. कर्नाटक में 3 विधानसभा सीटों पर चन्नपटना, शिगगांव , संदूर पर उपचुनाव होंगे।

9. केरल में 3 विधानसभा सीटों में से दो पर उपचुनाव होंगे। जिनमें पलक्कड़ और चेलक्करा पर उपचुनाव होंगे। देवीकुलम माकपा विधायक ए. राजा के अयोग्य ठहराए जाने से सीट खाली हुई। (कानूनी पेंच के चलते यहां चुनाव का एलान नहीं हुआ है।)

10. सिक्किम में दो विधानसभा सीटो नामची-सिंघीथांग और सोरेंग-चाकुंग में उपचुनाव होंगे।

11. गुजरात की वाव, उत्तराखंड की केदारनाथ, मेघालय की गांबेगरे और छत्तीसगढ़ की रायपुर शहर दक्षिण में विधानसभा सीट पर उपचुनाव होंगे।

उपचुनावों काे लेकर सभी पार्टियों ने तैयारी की तेज

इन उपचुनावों को राजनीतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यह राज्य और केंद्र की राजनीति में संभावित बदलाव का संकेत दे सकते हैं। सभी पार्टियों ने उपचुनावों को लेकर अपनी तैयारी तेज कर दी है और अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतार दिया है। सभी चुनावों का रिजल्ट एक साथ 23 नवंबर 2024 को आएगा।

 

ये भी पढ़ें...

कैसे बना मोबाइल टेक्नीशियन रावताराम स्वामी से गैंगस्टर रोहित गोदारा?

8,000 की नौकरी करने वाले सख्श ने बिना डिग्री खड़ा कर दिया अरबों का बिजिनेस...

 

 

PREV

Recommended Stories

मद्रास हाई कोर्ट में वाकई कुछ गड़बड़ है? सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब, करूर भगदड़ केस से उठी बड़ी बहस
हैदराबाद में कड़ाके की ठंड: 7 साल में पारा सबसे नीचे-IMD भी चौंका, क्या ठंड और बढ़ेगी?