ये वो दरिंदा, जिसने दिल्ली में 16 साल की लड़की को सरेआम मार डाला, पुलिस ने बुलंदशहर से किया गिरफ्तार

Published : May 29, 2023, 03:57 PM ISTUpdated : May 29, 2023, 04:20 PM IST
delh sakshi murder case

सार

दिल्ली के शाहबाद इलाके में 16 साल की नाबालिग लड़की की सरेआम हत्या करने वाले आरोपी को यूपी के बुलंदशहर से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि आरोपी साहिल की उम्र 20 साल है और उसकी लड़की की दोस्ती थी।

दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में 16 साल की नाबालिग लड़की की बीच सड़क पर चाकू गोदकर हत्या करने के मामले ने देश को हिलाकर रख दिया है। इस वारदात को अंजाम देने वाले हत्यारे साहिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने बुलंदशहर से दोपहर तीन बजे अरेस्ट किया है। राह चलते जिस किसी ने यह मंजर देखा वह सहम गया।

दिल्ली के शाहबाद डेरी के पास साहिल ने साक्षी की हत्या

दरअसल, यह शॉकिंग वारदात रविवार शाम शाहबाद डेरी इलाके की है। जहां 16 साल की साक्षी नाम की लड़की की आरोपी सहिल ने हत्या कर दी। आरोपी ने साक्षी को पहले तो अनगिनत  बार चाकू मारे। इसके बाद सड़क किनारे पड़ा पत्थर से उसके सिर पर वार करता रहा। इस वीभत्स हत्यकांड का सीसीटीवी भी सामने आया है, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। हैरानी की बात यह है कि जिस जगह लड़की को चाकुओं से गोदा, वहां कई लोग आ-जा रहे थे। इसके बाद भी वो वहीं रुका, ना ही किसी ने उसे रोकने की कोशिश की। राह चलते जिस किसी ने यह मंजर देखा वह सहम गया।

लड़की की हत्या के बाद साहिल भीड़ के बीच चीखते हुए निकला

बता दें कि आरोपी साहिल इतना पत्थर दिल निकला कि उसने लड़की के खोपड़ी में चाकू से सीधे वार किए। करीब 40 वार झेलने के बाद लड़की खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर गई। लेकिन आरोपी का इतने से मन नहीं भरा तो उसने सड़क पर पड़ा भारी भरकम पत्थर उठाया और लड़की के शरीर पर पटकता रहा। जब पीड़िता के शरीर में कोई हलचल नहीं हुई तो आरोपी लड़की को वहीं पर छोड़कर चीखते-चिल्लाते और लोगों डराते निकल गया। हैरानी की बात यह है कि घटना को अंजाम देने के बाद उसे कोई पछतावा नहीं था। वो भीड़ के बी से मुस्कुराते हुए निकला।

साहिल और साक्षी के बीच थी दोस्ती

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी साहिल की उम्र 20 साल है, जिसकी लड़की से दोस्ती थी। लेकिन शनिवार रात को दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। दूसरे दिन जब लड़की अपने दोस्त के बेटे के जन्म दिन में जा रही थी, इसी दौरान आरोपी साहिल ने उसे रोक लिया। पहले तो दोनों में विवाद हुआ, इसके बाद साहिल ने उस पर कई बार चाकू से हमला किया और फिर पत्थर से हमला किया। जिससे लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। हलांकि बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इधर आरोपी हत्या करने के बाद फरार हो गया था।

सीएम केजरीवाल बोले-दिल्ली में अपराधी बेख़ौफ़, पुलिस का कोई डर ही नहीं

वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने घटना का CCTV फुटेज ट्वीट करते हुए लिखा- दिल्ली में खुलेआम एक नाबालिग बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी जाती है। ये बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। अपराधी बेख़ौफ़ हो गए हैं, पुलिस का कोई डर ही नहीं है। LG साहब, क़ानून व्यवस्था आपकी ज़िम्मेदारी है, कुछ कीजिए। दिल्ली के लोगों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। वहीं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल नेट्वीट करते हुए लिखा,दिल्ली में दरिंदों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस को नोटिस जारी कर रहे हैं। मैंने अपने करियर में इससे ज्यादा खौफनाक और कुछ नहीं देखा। सब हदें पार हो गई हैं।

 

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

दोस्ती, गुस्सा और कत्ल: गोवा में रूसी नागरिक ने क्यों काटा दो महिलाओं का गला?
PM मोदी ने खोला TMC का 'करप्शन फाइल', मालदा में बोले- 'बंगाल में पलटनो जरूरी है'