दिल्ली साक्षी मर्डर: इंस्टाग्राम पर किस DARK LIFE की बात कर रहा था फ्रिज-AC रिपेयरिंग करने वाला किलर साहिल सरफराज़?

Published : May 30, 2023, 08:14 AM ISTUpdated : May 30, 2023, 11:18 AM IST
Delhi Shahbad Murder

सार

शाहबाद एरिया में16 साल की साक्षी के किलर साहिल सरफराज़ को लेकर कई नई बातें सामने आई हैं। फ्रिज और एसी रिपेयरिंग करने वाला 20 साल का साहिल पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के गानों को पसंद करता था। 

नई दिल्ली. शाहबाद एरिया में16 साल की साक्षी के किलर साहिल सरफराज़ को लेकर कई नई बातें सामने आई हैं। फ्रिज और एसी रिपेयरिंग करने वाला 20 साल का साहिल पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के गानों को पसंद करता था। हैरानी की बात यह है कि साक्षी की हत्या मूसेवाला की बरसी 29 मई के ठीक एक दिन पहले यानी 28 मई की शाम की कई थी। मूसेवाला को 29 मई, 2022 को गैंगस्टर के गुर्गों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर मार डाला था। साहिल ने साक्षी पर चाकू से 20 बार वार किए थे। फिर बड़े पत्थर से 6 बार उसका सिर कुचला था।

साक्षी मर्डर मिस्ट्री, शराब-हुक्का और पार्टी का शौकीन है किलर साहिल सरफराज़

पुलिस अब गिरफ्त में आ चुके किलर साहिल की कुंडली खंगला रही है। इस बीच मीडिया में साहिल का इंस्टाग्राम पेज(sahi.lkhan3600 जो अब ओपन नहीं हो रहा है) सामने आया है। इसमें एक पोस्ट में वो वीडियो में हुक्का बार में पार्टी करते दिखाई दे रहा है।

साहिल ने साहिल खान नाम से अपना इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाया था। इसके डिस्क्रिप्शन में उसने लिखा- 'लव यू डार्क लाइफ.. दारू लवर.. यारों की यारी... सब पर भारी.. 5 जुलाई.. लव यू मॉम।'

साहिल का इंस्टाग्राम पब्लिक है। उसने 6 हफ्ते पहले एक पोस्ट की थी, जिसमें वो अपने दोस्तों के साथ हुक्का बार में पार्टी करते दिख रहा है। पार्टी में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का गाना 'सेल्फमेड' बज रहा है।

शाहबाद मर्डर-सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ #SahilSarfraz

साक्षी मर्डर केस देशभर में बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर लोगों का गुस्सा फूट गया है। @Stroke0Genius18 ने लिखा-#साक्षी की नृशंस हत्या से ठीक पहले इस्लामिक आतंकी(यह फिलहाल लोगों का गुस्सा है) साहिल सरफराज दिल्ली में एक ही जगह पर किसी से बातचीत कर रहा था। अब सवाल यह कौन है, जो इस्लामिक आतंकवादी साहिल सरफराज के साथ है? लोगों के पूरे गिरोह की तस्वीरें शेयर कर रहा हूं और एक और तस्वीर संलग्न है जहां #SahilSarfraz पहले से ही पुलिस हिरासत में है, जिसका मतलब है कि वह सीरियल अपराधी है यह लव जिहाद का स्पष्ट मामला है। (एशियानेट इस पोस्ट की पुष्टि नहीं करता है) इस बीच सोशल मीडिया पर साहिल के एनकाउंटर की मांग जोर पकड़ने लगी है।

साहिल को 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। इस बीच जांच में सामने आया है कि हत्या के बाद साहिल रिठाला गया था। हत्या में इस्तेमाल चाकू उसने वहीं छुपाया था। इसके बाद बुलंदशहर रवाना हुआ। बुलंदशहर के लिए उसने 2 बसें बदली थीं। मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया था।

pic.twitter.com/XBK7rWNPv8

यह भी पढ़ें

दिल्ली शाहबाद मर्डर-कौन है 'प्रवीण' जिसके नाम का साक्षी ने टैटू गुदवाया था, साहिल के हाथ में 'कलावे' ने दिया Love Jihad का रंग

साहिल के हाथ में कलावा का राज क्या, दिल्ली साक्षी मर्डर का मास्टर माइंड कौन? कपिल मिश्रा ने शेयर की तस्वीर

 

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

गुजरात का GCRI बना देश का कैंसर लाइफलाइन, आंकड़े खुद गवाही दे रहे
पुराना प्यार या नई शादी? एक लड़की, 2 मौतें-सुसाइड नोट में लिखे नाम