
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के यात्रियों को अब अपनी यात्रा को और भी सुविधाजनक बनाने के लिए एक नई सुविधा मिली है। DMRC (दिल्ली मेट्रो रेल निगम) ने अपना आधिकारिक मोबाइल ऐप 'DMRC मोमेंटम' लॉन्च किया है, जिसके माध्यम से अब यात्री बाइक टैक्सी बुक कर सकते हैं। इस नई पहल का उद्घाटन DMRC के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास कुमार द्वारा किया गया। इस सेवा में दो प्रकार की बाइक टैक्सी शामिल हैं। पहली SHERYDS, जो महिलाओं के लिए विशेष रूप से डिजाइन की गई है और दूसरी RYDR, जो सभी यात्रियों के लिए उपलब्ध है।
यह सेवा महिला यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है। SHERYDS केवल महिलाओं के लिए है और इसे महिला ड्राइवरों द्वारा संचालित किया जाता है, जिससे महिलाओं को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलता है। साथ ही यह महिला ड्राइवरों के लिए आर्थिक अवसर भी प्रदान करती है, जिससे वे सम्मानजनक तरीके से अपनी आजीविका कमा सकती हैं। SHERYDS के तहत बाइक टैक्सी की शुरुआत दिल्ली में मेट्रो स्टेशनों पर आखिरी मील कनेक्टिविटी को आसान बनाएगी।
1. सुरक्षा: महिलाओं द्वारा संचालित बाइक टैक्सी महिला यात्रियों के लिए एक सुरक्षित यात्रा का विकल्प है।
2. सुविधा: मेट्रो स्टेशनों पर उपलब्ध बाइक टैक्सी से अंतिम मील कनेक्टिविटी में आसानी होगी।
3. पर्यावरण-friendly: इलेक्ट्रिक बाइक के इस्तेमाल से कार्बन फुटप्रिंट कम होगा।
1. महिला सवारियां: केवल प्रशिक्षित और सत्यापित महिला ड्राइवर।
2. आसान बुकिंग: DMRC ऐप से सवारी बुक करना।
3. GPS ट्रैकिंग: रीयल-टाइम ट्रैकिंग की सुविधा।
4. किफ़ायती दरें: न्यूनतम 10 रुपये शुल्क और उसके बाद पहले 2 किलोमीटर के लिए 10 रुपये प्रति किलोमीटर, फिर 8 रुपये प्रति किलोमीटर।
RYDR - सभी के लिए RYDR सेवा का उद्देश्य सभी मेट्रो यात्रियों को तेज़ और सुरक्षित बाइक टैक्सी सेवा प्रदान करना है। यह सेवा SHERYDS के साथ मिलकर यात्रियों के मार्गों को अनुकूलित करती है, जिससे यात्रा का समय कम होता है और सुरक्षा बढ़ती है। फिलहाल यह सेवा 12 मेट्रो स्टेशनों पर उपलब्ध है, जिनमें द्वारका सेक्टर-21, जनकपुरी पश्चिम, करोल बाग, और मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम जैसे प्रमुख स्थान शामिल हैं। इस सेवा में कुल 50 SHERYDS और 150 RYDR बाइक चल रही हैं, जो सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक यात्रियों को अंतिम मील कनेक्टिविटी प्रदान कर रही हैं।
1. सशक्तिकरण: यह सेवा महिला ड्राइवरों के लिए रोजगार के अवसर उत्पन्न करती है।
2. सुरक्षा और गति: इस सेवा के माध्यम से यात्रियों को कम यात्रा समय के साथ अधिक सुरक्षित परिवहन मिलेगा।
3. विस्तार: आने वाले महीनों में यह सेवा 100 से अधिक स्टेशनों पर उपलब्ध होगी और लगभग 1,000 बाइक सेवाएं प्रदान करेगी, जिससे दिल्ली में अंतिम मील कनेक्टिविटी को और मजबूत किया जाएगा।
ये भी पढ़ें…
देहरादून हादसा: 7 दोस्तों की सैर...सिर्फ एक गलती और...6 जिंदगियां खत्म
देश में पहली बार बिना Father Name के पासपोर्ट जारी, क्यों और किसका?
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.