
विजयपुरा: कर्नाटक के विजयपुरा शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक पांच साल की एक बच्ची के साथ उसके ही पिता द्वारा यौन दुर्व्यहार करने का प्रयास किया। पीड़ित बच्ची ने अपनी माँ को आपबीती बताई, जिसके बाद माँ ने महिला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।
इस मामले में फिलहाल बच्ची को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची की हालत स्थिर है। इस मामले में विजयपुरा महिला पुलिस थाने में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की जाँच शुरू कर दी है।
समाज में लगातार बढ़ रही बच्चों पर अत्याचार की घटनाओं की ये एक और मिसाल है। ये घटना हमें याद दिलाती है कि बच्चों की सुरक्षा के लिए माता-पिता, रिश्तेदार और पड़ोसियों को और भी सतर्क रहने की जरूरत है। शिवमोग्गा में एक छात्रा ने घर पर ही एक बच्चे को जन्म दिया है। फिलहाल बच्चा और छात्रा दोनों स्वस्थ हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि छात्रा एक हाई स्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ती है और उसकी उम्र लगभग 15 साल है। दो दिन पहले छात्रा ने घर पर ही बच्चे को जन्म दिया। बच्चे का वजन 1.8 किलो है। बच्चे और छात्रा दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्ची की काउंसलिंग की जा रही है। दुष्कर्म करने वाले का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.