
दिल्ली. लोकसभा चुनाव के तहत 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। इस कारण जल्द ही भाजपा के घोषणा पत्र के जारी होने की संभावना है। चुनाव से पहले हर किसी को घोषणा पत्र का इंतजार है। चर्चा है कि इस बार भाजपा के घोषणा पत्र में ज्ञान पर फोकस रहेगा। हालांकि इस ज्ञान GYAN का हर कोई अलग अलग अर्थ निकाल रहा है।
ये हो सकता है घोषणा पत्र का फार्मूला
भाजपा द्वारा जिस ज्ञान पर फोकस किया जा रहा है। उसका अर्थ G से गरीब, Y से युवा, A से एग्रीकल्चर और N से नारी लगाया जा रहा है। यानी जो घोषणा पत्र तैयार होगा, उसमें इन सभी वर्ग का विशेष ध्यान रखने की संभावना जताई जा रही है। इससे साफ पता चल रहा है कि भाजपा का घोषणा पत्र गरीब, युवा, महिला और किसान को प्रोत्साहित करने वाला हो सकता है।
6 लाख लोगों के मिले सुझाव
आपको बतादें कि भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी करने से पहले लोगों से सुझाव मांगे थे। जिसके चलते अब तक करीब 6 लाख से अधिक सुझाव आ चुके हैं। संभावना है कि इनमें से बेहतर सुझावों को घोषणा पत्र में शामिल किया जा सकता है। इस मामले में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और दिल्ली के प्रभारी, चुनाव घोषणा पत्र समिति के सदस्य ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि भाजपा का घोषणा पत्र पार्टी नहीं बल्कि जनता तैयार कर रही है।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.