
बेंगलुरु. बेंगलुरु के तुरहल्ली वन क्षेत्र में बुधवार को एक तेंदुए ने एक इंसान पर जमकर हमला बोल दिया। ये तो अच्छा हुआ कि जैसे ही तेंदुए ने छलांग लगाई। इंसान थोड़ा सा आगे बढ़ गया और तेंदुआ ट्राफिक में खड़ी एक बस के सामने आकर निकल गया। अन्यथा एक इंसान को तेंदुए के भयानक हमले का शिकार होना पड़ सकता था। इस क्षेत्र में तेंदुए अक्सर दहशत फैलाते हुए नजर आते हैं। तेंदुआ नजर आने से दहशत फैल गई थी। जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को पकड़कर पिंजरे में रखा गया। जिसके बाद लोगों ने चैन की सांस ली।
बाल बाल बची जान
तेंदुए के हमले से एक व्यक्ति बाल बाल बच गया है। ये घटना एक कैमरे में भी कैद हो गई है। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जैसे ही तेंदुआ सड़क की तरफ भागकर हमला करने के लिए छलांग लगाता है। तभी एक बस सामने आ जाती है। जिसके कारण वह हमला करने से चूक जाता है। इसके बाद तेंदुए को वन विभगा की टीम धर दबोचती है।
पहले भी दस्तक दे चुका तेंदुआ
हालांकि ये पहली घटना नहीं है। जबकि तेंदुए के हमले से किसी व्यक्ति की जान बची है। इससे पहले भी इस क्षेत्र में कई बार तेंदुए की दस्तक से लोगों में दहशत फैली है। चूंकि ये क्षेत्र वन क्षेत्र से जुड़ा है। इस कारण इस क्षेत्र में तेंदुए की दस्तक आम बात हो चुकी है। यहां ट्राफिक के बीच तेंदुआ आ जाने से लोगों में दहशत फैल गई थी।
बड़ी बिल्ली दिखने से मची थी दहशत
ये इलाका तेंदुए के आतंक से दहशत में रहता है। क्योंकि यहां अक्सर तेंदुआ दहशत मचाता हुआ नजर आ ही जाता है। इस बात का अंदाजा आप सिर्फ इस बात से लगा सकते है कि यहां पिछले साल एक बड़ी बिल्ली नजर आने पर लोग उसे तेंदुआ समझकर खौफ में आ गए थे।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ तेंदुआ
ऐसा ही एक मामला तब हुआ जब एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में तेंदुआ एक अपार्टमेंट के बेसमेंट में घूमता हुआ नजर आया। तेंदुए को पकड़ने के लिए सर्च अभियान शुरू किया गया था। जिसके बाद काफी मश्क्कत के बाद तेंदुए को पकड़ा गया था। इसी दौरान एक जंगली जानवर को भी मार गिराया था।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.