
बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में पानी के संकट को लेकर हाहाकार मची हुई है। कई मोहल्लों में लोगों को पीने का पानी तक नसीब नहीं हो पा रहा है। कर्नाटक में जलसंकट को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीन चंद्रशेखर ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में गरीबों को पीने का पानी भी ठीक से नहीं मिल पा रहा है। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने गरीबों को पानी देने की रफ्तार काफी धीमी कर दी है। पूर्व मंत्री ने ट्वीट कर कर्नाटक का कांग्रेस सरकार पर हमला बोला है।
कर्नाटक में पीएम का जल जीवन मिशन लागू करने देरी
भाजपा नेता राजीव चंद्रशेखर ने कहा है कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने राज्य में गरीब लोगों को सुरक्षित पेयजल देने के लिए संचालित पीएम मोदी की जल जीवन मिशन कार्यक्रम को लागू करने में भी काफी देरी कर दी है। यदि समय से योजना शुरू कर देते तो ये स्थिति न आती। यही कारण है कि कर्नाटक के लोगों के घरों तक पाइपलाइन से पानी तक नहीं पहुंच पा रहा है। इससे उन्हें बुनियादी जरूरतों के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है। कांग्रेस के लोग ऐसा ही कर रहे हैं।
पूर्व कैबिनेट मंत्री ने लिखा था कर्नाटक सरकार को पत्र
भाजपा नेता ने कहा कि तत्कालीन केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री रहने के दौरान 5 फरवरी 2024 को एक पत्र भी लिखा गया है। कर्नाटक सरकार के ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री प्रियांक खड़गे ने उनसे लक्ष्य के अनुसार राज्य में जल जीवन कार्यक्रम को लागू करने में तेजी लाने के लिए उपाय करने की बात कही थी। पत्र में आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा गया था कि कर्नाटक में जल जीवन कार्यक्रम के कार्यान्वयन का प्रदर्शन धीमा हो गया है। उनके मुताबिक कर्नाटक राज्य ने वित्तीय वर्ष 2021-22 और 2022-23 में क्रमशः 18.76 लाख और 20.56 लाख कनेक्शनों के मुकाबले वित्तीय वर्ष 2023-24 में केवल 7.1 लाख घरों को नल कनेक्शन दिया है।
भाजपा ने 3 साल में 12 करोड़ घरों तक पहुंचाया पानी
राजीव चन्द्रशेखर ने ट्वीट कर कांग्रेस पर टिप्पणी करते हुए लिखा है कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 3 वर्षों में देश के 12 करोड़ से अधिक गरीबों के घरों तक सुरक्षित पेयजल पहुंचाया है। कांग्रेस ने 65 वर्षों में ऐसा नहीं किया। उन्होंने इसकी परवाह नहीं की। उनके शासन में केवल 4 करोड़ विशेषाधिकार प्राप्त घरों को ही नल का पानी मिला। यही कांग्रेस शासन की सच्चाई है।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.