MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
world latest news
National Sports Awards 2025
Rohan Naidu astronomer
Supreme Court Death Penalty Hanging Challenge
LPG eKYC deadline 2026
Ferrari Luce
Donald Trump India election system
Mumbai Navy Nagar Suicide Case
Batwara 1947 Box Office Collection
Twisha Sharma CBI Chargesheet
Jharkhand Student Protest
Vishwanath and Sons Box Office Collection
Jharkhand Job Scam Cancelled 2026
10 big latest news
Aaj Ka Rashifal
Delhi Weather
Bihar & Jharkhand Weather Update
  • Home
  • News
  • 77 साल के बुजुर्ग को 120 साल की जेल, दरिंदे का जुर्म जानकर कांप जाएंगे आप!

77 साल के बुजुर्ग को 120 साल की जेल, दरिंदे का जुर्म जानकर कांप जाएंगे आप!

Breaking Crime News: केरल के कोल्लम में 10 साल की बच्ची से दो साल तक होता रहा खौफनाक शोषण! 77 साल के आरोपी को कोर्ट ने 120 साल की सख्त सजा सुनाई। आखिर कैसे खुला यह दिल दहला देने वाला राज और क्यों कहा जा रहा है इसे POCSO का बड़ा फैसला? 

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Mar 12 2026, 10:28 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : ChatGPT

Kerala Kollam Rape Case: केरल के कोल्लम जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 10 साल की बच्ची के साथ लंबे समय तक यौन शोषण करने के दोषी 77 साल के बुजुर्ग को कोर्ट ने 120 साल की सख्त सजा सुनाई है। इस फैसले को सुनाते हुए अदालत ने साफ कहा कि ऐसे अपराध समाज के लिए बेहद खतरनाक हैं और इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई जरूरी है।

कोल्लम की स्पेशल कोर्ट के जज समीर ए. ने आरोपी नेल्सन को दोषी मानते हुए 120 साल की कठोर सजा और 6 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। आरोपी नेल्सन पेरिनाड इलाके के चेरुमूडुचेरी का रहने वाला बताया जा रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
Image Credit : X

Kerala Crime News: आखिर क्या है पूरा मामला?

पुलिस जांच के मुताबिक यह घटना 2020 से 2022 के बीच कोविड काल के दौरान की है। आरोप है कि इस दौरान आरोपी नेल्सन ने बच्ची के साथ कई बार गलत काम किया। बताया गया कि जब बच्ची की मां काम पर चली जाती थी, तब आरोपी मौके का फायदा उठाता था। पुलिस के अनुसार वह बच्ची के पिता को शराब पिलाकर सुला देता था और उसके बाद बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाता था। यह खौफनाक सिलसिला करीब दो साल तक चलता रहा, जिससे बच्ची मानसिक और शारीरिक रूप से काफी परेशान हो गई।

Related Articles

Related image1
‘द केरल स्टोरी 2’ केस सुनने वाले जज का प्रमोशन... कौन हैं मद्रास हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस?
Related image2
Mahakumbh Viral Girl Monalisa: मुस्लिम BF फरमान संग भागी मोनालिसा, केरल के मंदिर में रचाई शादी
35
Image Credit : X

Child Abuse Case Kerala: आखिर कैसे खुला यह डरावना राज?

इस मामले का खुलासा तब हुआ जब बच्ची के स्कूल के एक शिक्षक ने उसके व्यवहार में बदलाव देखा। शिक्षक को शक हुआ कि बच्ची किसी गंभीर समस्या से गुजर रही है। जब इस बारे में जानकारी अधिकारियों तक पहुंचाई गई, तब पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। कुंडारा पुलिस स्टेशन के हाउस ऑफिसर रतीश आर. के नेतृत्व में जांच शुरू हुई और मामले में आरोपी के खिलाफ सबूत जुटाए गए। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की और केस ट्रायल के लिए आगे बढ़ा।

45
Image Credit : X

POCSO Court Verdict: अदालत ने क्यों सुनाई इतनी कड़ी सजा?

कोर्ट में अभियोजन पक्ष की ओर से स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर सरिता आर. ने मामले को मजबूती से रखा। अदालत ने सभी सबूतों और गवाहों को देखने के बाद आरोपी को दोषी ठहराया। जज ने अपने फैसले में कहा कि नाबालिग बच्चों के खिलाफ ऐसे अपराध बेहद गंभीर हैं और समाज में डर पैदा करते हैं, इसलिए दोषियों को कड़ी सजा देना जरूरी है। इसी वजह से अदालत ने आरोपी को 120 साल की सख्त सजा सुनाई, ताकि यह फैसला समाज के लिए एक कड़ा संदेश बन सके।

55
Image Credit : ChatGPT

Victim Compensation Scheme: पीड़ित बच्ची के लिए क्या आदेश दिया कोर्ट ने?

अदालत ने अपने आदेश में यह भी कहा कि बच्ची की पढ़ाई और भविष्य को देखते हुए उसका पुनर्वास बेहद जरूरी है। इसलिए कोर्ट ने जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण (District Legal Services Authority) को निर्देश दिया कि पीड़ित मुआवजा योजना (Victim Compensation Scheme) के तहत बच्ची को आर्थिक सहायता दी जाए। अदालत ने कहा कि इस तरह की मदद से बच्ची की शिक्षा और भविष्य को बेहतर बनाने में मदद मिल सकेगी।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
राष्ट्रीय अपराध समाचार
क्राइम न्यूज

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
सत्येंद्र जैन समेत 6 गिरफ्तार, लेकिन कहानी सिर्फ टेंडर की नहीं...1.52 करोड़ के मनी ट्रेल ने बढ़ाई हलचल
Recommended image2
Now Playing
JPSC-JSSC Protest :हेमंत सरकार के फैसले पर ये क्या बोल गए Babulal Marandi? निकाला असली क्लू!
Recommended image3
ये हैं वो 3 शातिर महिलाएं जो गोरखपुर में कर रही थीं ‘फिल्मी चोरी’! ऐसे उड़ा लेती थीं चेन
Recommended image4
पाइपलाइन में हाई प्रेशर डाला और धंस गई 40 करोड़ की सड़क! इंदौर का VIDEO वायरल
Recommended image5
Nagpur Bomb Threat: 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, टेंशन में पूरा शहर
Related Stories
Recommended image1
‘द केरल स्टोरी 2’ केस सुनने वाले जज का प्रमोशन... कौन हैं मद्रास हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस?
Recommended image2
Mahakumbh Viral Girl Monalisa: मुस्लिम BF फरमान संग भागी मोनालिसा, केरल के मंदिर में रचाई शादी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved