ग्रेटर नोएडा के ब्लू सफायर मॉल में हादसा, छत की ग्रिल गिरने से 2 लोग मरे, कई घायल

Published : Mar 03, 2024, 02:16 PM ISTUpdated : Mar 03, 2024, 02:29 PM IST
Blue Sapphire Mall

सार

ग्रेटर नोएडा में आज यानी रविवार (3 मार्च) को एक मॉल की लॉबी में छत की ग्रिल गिरने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। ये हादसा ब्लू सफायर मॉल में हुआ।

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में आज यानी रविवार (3 मार्च) को एक मॉल की लॉबी में छत की ग्रिल गिरने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। ये हादसा ब्लू सफायर मॉल में हुआ। हालांकि, अभी तक पीड़ितों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है, जिनकी छत की ग्रिल गिरने से उसकी चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से मॉल जाने वालों में दहशत फैल गई और पुलिस कर्मी फिलहाल घटनास्थल पर मौजूद हैं।शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इंडिया न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक मृतकों की पहचान कर ली गई है। इस हादसे में जिन 2 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में एक गाजियाबाद के विजयनगर जिले के गौशाला गेट निवासी हरेंद्र भाटी के 35 वर्षीय पुत्र राजेंद्र भाटी है और दूसरे की पहचान विजयनगर थाना क्षेत्र के केला खेड़ा निवासी शकील के 35 वर्षीय पुत्र छोटे खान के रूप में हुई है।

एडिशनल डीसीपी हृदेश कथरिया ने दिया बयान

मीडिया को दिए एक संक्षिप्त बयान में एडिशनल डीसीपी हृदेश कथरिया ने कहा कि मॉल की पांचवीं मंजिल से लोहे की ग्रिल गिर गई।उन्होंने कहा कि दोनों मृत पीड़ित एस्केलेटर की ओर जा रहे थे, तभी बाड़ लगाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली ग्रिल अचानक गिर गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, उनके डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि इस घटना से मॉल जाने वालों में दहशत फैल गई है।

ये भी पढ़ें: 'हैदराबाद के मदरसे में खाना नहीं, हिंदू घरों पर अवैध रूप से कब्जा', BJP उम्मीदवार कोम्पेला माधवी लता ने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर किया तीखा हमला

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

पुराना प्यार या नई शादी? एक लड़की, 2 मौतें-सुसाइड नोट में लिखे नाम
J&K के सोनमर्ग में टूटा बर्फ़ का पहाड़, देखें CCTV में कैसे कैद हुआ वो डरावना पल?