गुजरात में दबंगों की क्रूरता: दलित लड़के ने क्रिकेट गेंद उठाई तो दबंगों ने काट डाला अंगूठा

Published : Jun 06, 2023, 11:20 AM IST
gujarat crime patan news

सार

 :गुजरात के पाटन जिले से हैरान कर देने वाली खबर। यहां स्कूल के क्रिकेट मैदान पर दबंग मैच खेल रहे थे। इसी दौरान एक दलित व्यक्ति ने गेंद उठा ली तो दबंगों ने उसका अंगूठा ही काट दिया।

सूरत. गुजरात के पाटन जिले से शर्मनाक खबर सामने आई है। जहां दबंगो की अमानवीय क्रूरता देखने को मिली है। क्रिकेट मैदान में मैच के दौरान एक दलित बच्चे का दबंगों ने अंगूटा काट दिया। बच्चे की गलती इतनी सी थी कि उसने गेंद उठा ली थी। इतना ही नहीं दलित समुदाय के लोगों को मारने की धमकी और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करके गंदी-गंदी गालियां भी दीं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

पाटन जिले के काकोशी गांव का है ये मामला

दरअसल, यह हैरान कर देने वाली घटना पाटन जिले के काकोशी गांव की है। यहां रविवार के दिन स्कूल के खेल के मैदान में कुछ दबंग लड़के क्रिकेट मैच खेल रहे थे। इसी दौरान दलित बच्चे ने क्रिकेट मैच देखने के दौरान गेंद उठाई थी। इसके बाद मैदान पर वह हमला करने के लिए उतारू हो गए। लेकिन लड़के के चाचा धीरज परमार ने इस पर आपत्ति जताई तो कुछ देर के लिए मामला शांत हो गया।

  क्रिकेट खेलने के बाद दलित के घर हथियारों के साथ पहुंचे दबंग

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अफसर ने बताया कि क्रिकेट खेलने के कुछ देर बाद ही दबंग लड़कों का एक समूह शाम को धारदार हथियारों से लैस पीड़ित परिवार के घर पहुंच गए। जिसके बाद धीरज कुमार और उनके भाई कीर्ति पर हमला किया। इसी दौरान एक आरोपी ने कीर्ति का अंगूठा काट दिया और गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए।

दबंगों की अमानवीयता पहले भी देखी जा चुकी….

बता दें कि दबंगों का दलितों पर अत्याचार का यह कोई पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी गुजरात में ऐसे मामले देखने को मिल चुके हैं। कभी दलति दूल्हे के घोड़ी पर बैठने का मामला या फिर दलित परिवार की शादी में शान से बरात लगाना या डीजे बजाना…ऐसी कई मौके पर दबंगों ने अमानवीयता दिखाई है।

PREV

Recommended Stories

'दोस्त की गर्लफ्रेंड हो-मुझसे भी संबंध बनाओ', लड़की को यह SMS करने वाले यार को टुकड़ों में काटा
6 साल की बच्ची के साथ निर्भया जैसी हैवानियत: नाकाम होने पर प्राइवेट पॉर्ट में डाला रॉड