
वलसाड। गुजरात के वलसाड में भजन कार्यक्रम के दौरान गुजराती लोक गायक कृतिदान गढ़वी पर शनिवार रात लोगों ने पैसों की बारिश की। हवा में लाखों रुपए के नोट उड़ाए गए। बच्चों से लेकर बड़ों तक ने 10, 20, 50 और 100 रुपए के नोटों की बारिश की।
इस कार्यक्रम का आयोजन वलसाड अग्निवीर गौ सेवा दल ने गाय की रक्षा और सेवा के लिए किया था। कार्यक्रम में कृतिदान गढ़वी और वनिता ने परफॉर्म किया। सैकड़ों लोग भजन कार्यक्रम में शामिल हुए। गढ़वी ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन गौसेवा के लिए फंड जुटाने के लिए किया गया था। जितने पैसे मिले सभी का इस्तेमाल बीमार गायों के इलाज और उनकी सेवा के लिए होगा।
वलसाड अग्निवीर गौ सेवा दल गायों की सेवा और रक्षा के लिए काम करता है। कई किसान बीमार होने पर या दूध देना बंद करने पर गाय को बेसहारा छोड़ देते हैं। इसके चलते वे लावारिस भटकने को विवश हो जाती हैं। संगठन द्वारा ऐसे गाय को सुरक्षा दी जाती है। उनके चारा-पानी का इंतजाम किया जाता है। कई पशु चिकित्सक संगठन के साथ मिलकर गौरक्षा के काम में अपना योगदान देते हैं।
यह भी पढ़ें- Online Financial Fraud Case In Gujarat: अकेले UPI से ठगी के 70 फीसदी मामले, ठग उठाते हैं इसका लाभ
फंड इकट्ठा करने के लिए पहले भी हुए हैं भजन प्रोग्राम का आयोजन
यह पहली बार नहीं है कि लोगों ने लाखों रुपए भजन प्रोग्राम में उड़ाया हो। इससे पहले स्वामी विवेकानंद आई टेंपल ट्रस्ट ने एक नए आई हॉस्पिटल के लिए फंड इकट्ठा करने के लिए भजन कार्यक्रम का आयोजन किया था। नवसारी जिले के सुपा गांव में आयोजित हुए कार्यक्रम में कीर्तिदान गढ़वी और एक अन्य लोक गायिका उर्वशी रड्डिया ने परफॉर्म किया था। सैकड़ों लोग भजन सुनने आए थे। इस दौरान 10, 20, 50, 100 और 500 रुपए के नोटों की बारिश हुई थी।
यह भी पढ़ें- Viral CCTV में दिखा फैमिली ड्रामा, पति ने पत्नी की कर दी पिटाई, सास ने दिखाए बहू से हुए झगड़े के जख्म
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.