हिमाचल में कुदरत का कहर-भारी बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड्स से अब तक 200 की मौत ₹6563.58 करोड़ का नुकसान

Published : Aug 04, 2023, 11:29 AM ISTUpdated : Aug 04, 2023, 11:30 AM IST
Flood damage in Himachal Pradesh

सार

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का बड़ा कहर देखने को मिला है। स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में मानसून की शुरुआत के बाद से पिछले 41 दिनों के दौरान 200 लोगों की मौत हो गई।

शिमला. हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का बड़ा कहर देखने को मिला है। स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में मानसून की शुरुआत के बाद से पिछले 41 दिनों के दौरान 200 लोगों की मौत हो गई, जबकि 31 लोग लापता हैं। 199 में से 57 मौतें भूस्खलन और बाढ़ के कारण हुईं, जबकि 142 मौतें सड़क दुर्घटनाओं के कारण हुईं। इस दौरान इन्फ्रास्ट्रक्चर का भी भारी नुकसान हुआ है। यह आकलन स्टेट मैनेजमेंट अथॉरिटी की रिपोर्ट में हुआ है।

हिमाचल प्रदेश में मानसून-भारी बारिश के कारण हादसे

स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट के प्रिंसिपल सेक्रेट्री के मुताबिक जैसे-जैसे राज्य बारिश और बाढ़ से उबर रहा है, मौतों की संख्या बढ़ती जा रही है। बारिश से बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान का अनुमान भी बढ़ रहा है।

आंकड़ों में दावा किया गया है कि मॉनसून तबाही के दौरान बुनियादी ढांचे को 6563.58 करोड़ का नुकसान होने की आशंका है। आंकड़े बताते हैं कि राज्य में लगभग 300 बंद सड़कें हैं। 42 जल आपूर्ति योजनाएं और 274 विद्युत आपूर्ति योजनाएं अभी भी बाधित हैं। सर्वे लगातार जारी है। इसलिए आशंका है कि नुकसान अधिक हुआ होगा।

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बाढ़ से नुकसान

स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के डेटा के अनुसार, बारिश के कारण आई बाढ़ से राज्य में 774 घर ढह गए हैं, जबकि 7317 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। 254 दुकानें और 2337 गौशालाएं क्षतिग्रस्त हो गई हैं। राज्य में 79 भूस्खलन और 53 अचानक बाढ़ की घटनाएं देखी गईं। मानसून के शुरुआती दौर में ही हिमाचल प्रदेश में भारी बाढ़ आ गई थी।

हिमाचल प्रदेश में फिर से भारी बारिश का दौर

भारत मौसम विज्ञान विभाग(IMD) के अनुसार,हिमाचल प्रदेश के अलावा सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, उत्तराखंड और उत्तर पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इस समय देशभर में फिर से बारिश का दौर चल पड़ा है।

यह भी पढ़ें

Heavy Rain Warning: पंजाब, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में फिर भारी बारिश का दौर, जानिए अपने राज्य का मौसम

हद है ये तो? सब खड़े थे, पर इस युवक को जल्दी पड़ी थी, बाइक सहित बह गया, छत्तीसगढ़ की Shocking News

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

गुजरात का GCRI बना देश का कैंसर लाइफलाइन, आंकड़े खुद गवाही दे रहे
पुराना प्यार या नई शादी? एक लड़की, 2 मौतें-सुसाइड नोट में लिखे नाम