Rajyasabha Chunav 2024 : ​हिमाचलय प्रदेश में एक सीट के लिए हुआ मतदान, कर्नाटक में भाजपा विधायक ने कांग्रेस के पक्ष में दिया वोट

Published : Feb 27, 2024, 02:12 PM ISTUpdated : Feb 27, 2024, 03:47 PM IST
sukhvinder singh sukhu

सार

हिमाचलय प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट के लिए मतदान हुए। जिसका रिजल्ट शाम को आएगा। इस चुनाव में भाजपा से हर्ष महाजन और कांग्रेस के मनु सिंघवी के बीच कड़ा मुकाबला रहा।

हिमाचलय प्रदेश. राज्यसभा की एक सीट के लिए मंगलवार को हिमाचल प्रदेश में मतदान हुआ। जिसमें कुल 68 विधायकों में से कांग्रेस के 40 और भाजपा के 24 विधायकों सहित 3 निर्दलीय विधायकों ने मतदान किया। यहां कांग्रेस विधायकों की संख्या बहुत अधिक है। ऐसे में निश्चित ही भाजपा के लिए ये सीट लाना किसी चुनौती से कम नहीं है। वहीं कर्नाटक में एक भाजपा द्वारा कांग्रेस के पक्ष में वोट देने की खबर आई है।

सीएम ने कहा 40 में से 40 वोट मिलेंगे

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के मतों की गणना आज शाम को होनी है। उन्होंने साफ कहा कि अगर कांग्रेस का कोई विधायक बिका नहीं होगा। तो पूरे 40 में से 40 वोट मिलेंगे।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने किया जीत का दावा

कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि रात को ही कांग्रेस की बैठक हुई थी। जिसमें किसी ने नाराजगी नहीं व्यक्त की। इस कारण उन्हें पूरा विश्वास है कि कांग्रेस की जीत होगी।

कर्नाटक में भाजपा विधायक ने दिया कांग्रेस को वोट

यूपी की तरह कर्नाटक में भी क्रास वोटिंग हुई है। यहां भाजपा के एक विधायक ने कांग्रेस के पक्ष में वोट डाला है। भारतीय जनता पार्टी के मुख्य सचेतक डोड्डानगौड़ा जी पाटिल का कहना है कि एसटी सोमशेखर ने क्रॉस वोटिंग की है। उनका कहना है कि हम चर्चा कर रहे हैं कि इस मामले में क्या कार्रवाई करना चाहिए।

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

गुजरात का GCRI बना देश का कैंसर लाइफलाइन, आंकड़े खुद गवाही दे रहे
पुराना प्यार या नई शादी? एक लड़की, 2 मौतें-सुसाइड नोट में लिखे नाम