Shocking News: मरीज की आंत से निकले 39 सिक्के और 37 चुंबक, खुद ही खाए थे...वजह जान चौंक जाएंगे

Published : Feb 27, 2024, 11:39 AM ISTUpdated : Feb 27, 2024, 12:34 PM IST
doctor

सार

 नई दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में एक मरीज की आंत का ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने 39 सिक्के और 37 चुंबक निकाले हैं। मरीज की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। मरीज ने ये सिक्के खुद ही खाए थे। वजह जानकर चौंक जाएंगे आप।

नई दिल्ली। नई दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां डॉक्टरों ने एक आदमी का ऑपरेशन कर उसकी आंत से 39 सिक्के और 37 चुंबक निकाले हैं। व्यक्ति बेहद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हुआ था, फिलहाल उसकी हालत स्थिर है। व्यक्ति ने खुद ही ये सिक्के और चुंबक खाए थे जिसके वजह भी बेहद शॉकिंग है। 

जिंक की कमी पूरी करने के लिए खाए सिक्के और चंबक
बॉडी बनाने के लिए जिंक बेहद महत्वपूर्ण होता है। इसके लिए हम अक्सर ऐसी सब्जी, फल या खाद्य वस्तुएं खाते हैं जिसमें जिंक की मात्रा काफी अधिक होती है। लेकिन नई दिल्ली के गंगाराम अस्तपाल में एक ऐसा मामला सामने आया जिसने डॉक्टरों की नींद उड़ा दी। गंभीर रूप से बीमार एक 26 साल के युवक की जांच की गई तो उसकी आंत में कई सारे सिक्के और चुंबक फंसे पाए गए। बॉडी में जिंक की कमी न होने पाए इस लिए उसने सिक्के और चुंबक निगलने शुरू कर दिए थे।  

39 सिक्के और 37 चुंबक ऑपरेट कर निकाले
आंतोंं में सिक्के और चुंबक के जत्थे अटके होने से वह कुछ खा भी नहीं पा रहा था। दर्द के कारण उसका बुरा हाल था और उसे उल्टियां भी हो रही थीं। 20 दिनों से वह ऐसी ही हालत में था। डॉक्टरों ने मुश्किल सर्जरी कर किसी तरह युवक की आंत से 39 सिक्के और 37 चुंबक बाहर निकाले। 

पढ़ें  SHOCKING: 26/11 के आतंकियों वाली नींद की गोलियां खा रहे UP के स्टूडेंट

जिंक की कमी पूरी करने के लिए निगलने लगा जिंक
युवकी की हालत खराब होने पर उसे घर वाले अस्पताल ले गए जहां पहले वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. तरुण मित्तल ने उसे देखा। रिश्तेदारों ने बताया कि वह कुछ हफ्तों से सिक्के और चुंबक खा रहा था। बातचीत में ये भी पता चला की युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है। 

सात दिनों बाद अस्पताल से छुट्टी
सर्जरी के बाद युवक के स्वस्थ होने पर उसे सात दिनों के बाद जरूरी इंस्ट्रक्शंस के साथ अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। युवके पेट का ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने 39 सिक्के निकाले जिसमें 1, 2 और 5 रुपये के सिक्के शामिल थे। इसके साथ ही चुंबक भी गोल, त्रिकोण आदि आकार के थे। 

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

'धुरंधर' से प्रेरित गैंगस्टर 20 साल बाद गिरफ्तार-नकली रहमान डकैत की असली कहानी सुन पुलिस भी चौंकी?
कौन हैं राहुल मामकूटथिल? MLA पर तीसरे रेप केस का सच क्या है?