MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • कर्नाटक में गजब हो गया! ATM में डाला किसी को ना दिखने वाला 3 करोड़ का नोट!

कर्नाटक में गजब हो गया! ATM में डाला किसी को ना दिखने वाला 3 करोड़ का नोट!

Karnataka ATM scam 2026: कर्नाटक के हसन में एटीएम में नकदी भरने वाली निजी कंपनी में 3 करोड़ रुपये से अधिक की गड़बड़ी सामने आई है। फर्जी रिकॉर्ड बनाकर 18 एटीएम में कैश जमा दिखाने का आरोप, पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की।

3 Min read
Author : Akshansh Kulshreshtha
Published : Feb 21 2026, 02:17 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
एटीएम कैश मैनेजमेंट में 3 करोड़ से अधिक की गड़बड़ी: कर्नाटक के हसन में मनी लॉन्ड्रिंग का बड़ा खुलासा
Image Credit : Getty

एटीएम कैश मैनेजमेंट में 3 करोड़ से अधिक की गड़बड़ी: कर्नाटक के हसन में मनी लॉन्ड्रिंग का बड़ा खुलासा

कर्नाटक के हसन जिले से एटीएम कैश मैनेजमेंट सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। एटीएम में नकदी भरने वाली एक निजी कंपनी में तीन करोड़ रुपये से अधिक की रकम के कथित गबन और मनी लॉन्ड्रिंग की आशंका ने बैंकिंग व्यवस्था की निगरानी प्रणाली पर भी बहस छेड़ दी है। 18 और 19 फरवरी को कंपनी के मासिक ऑडिट के दौरान खातों में असामान्य अंतर पाए गए। शुरुआती जांच में संकेत मिले कि कई एटीएम में नकदी जमा दिखायी गई, लेकिन असल से रकम मशीन तक पहुंची ही नहीं। इसके बाद हसन बरांगाय पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

25
किन कर्मचारियों पर आरोप
Image Credit : Asianet News

किन कर्मचारियों पर आरोप

शिकायत के अनुसार, कंपनी के कर्मचारी नंदीश बी.एल. और मधुकुमार एमपी, जो एटीएम में नकदी भरने के लिए अधिकृत थे, पर 3 करोड़ रुपये से अधिक की रकम के दुरुपयोग का आरोप है। आरोप है कि इन्होंने कुल 18 एटीएम में नकदी जमा करने के फर्जी रिकॉर्ड तैयार किए। इनमें 11 एटीएम केनरा बैंक, 3 एटीएम स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और 1 एटीएम बैंक ऑफ इंडिया के बताए गए हैं। दस्तावेजों में एंट्री दर्ज की गई, लेकिन वास्तविक नकदी एटीएम तक नहीं पहुंची। प्राथमिक जांच में इलेक्ट्रॉनिक लॉग, कैश वैन मूवमेंट डेटा और बैंक रिकंसिलिएशन रिपोर्ट खंगाली जा रही है।

Related Articles

Related image1
UP Board का अनोखा चैलेंजः दम है तो फाड़कर दिखाओ ‘सुपर सिक्योर’ सर्टिफिकेट, पाओ 1 लाख का इनाम
Related image2
UP Viral: बंदूक लेकर फुल भौकाल में दुकान लूटने आया था चोर, स्मार्ट निकला दुकानदार (WATCH)
35
पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
Image Credit : Pixabay

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

यह पहली घटना नहीं है। कुछ महीने पहले करीब 7.11 करोड़ रुपये की लूट की घटना ने भी हसन को सुर्खियों में ला दिया था। जयदेव डेयरी सर्कल के पास नकदी ले जा रहे वाहन को रोककर बदमाश रकम लेकर फरार हो गए थे। जनवरी में भी एक मामला सामने आया था, जिसमें कंपनी के कर्मचारियों ने कथित तौर पर एक करोड़ रुपये से अधिक की राशि का दुरुपयोग किया। वह रकम बेंगलुरु के कोरमंगला क्षेत्र के एटीएम में जमा की जानी थी। इन घटनाओं ने एटीएम कैश मैनेजमेंट कंपनियों की आंतरिक निगरानी व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं।

45
1.37 करोड़ लेकर फरार होने का आरोप
Image Credit : Getty

1.37 करोड़ लेकर फरार होने का आरोप

जांच से जुड़े सूत्रों के अनुसार, दो अलग-अलग टीमों को जो धनराशि सौंपी गई थी, उसमें से एक टीम लगभग 57 लाख रुपये और दूसरी टीम 80 लाख रुपये लेकर गायब हो गई। जब संबंधित एटीएम में कैश उपलब्ध नहीं मिला, तब कंपनी प्रबंधन ने आंतरिक जांच शुरू की और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

55
पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई
Image Credit : Getty

पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई

हसन बरांगाय पुलिस ने मामला दर्ज कर इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य, बैंक स्टेटमेंट और संबंधित कर्मचारियों के वित्तीय लेनदेन की जांच शुरू कर दी है। यदि आरोप सिद्ध होते हैं, तो भारतीय दंड संहिता और मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई हो सकती है। लगातार सामने आ रही घटनाओं ने आम लोगों के मन में यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर एटीएम तक पहुंचने वाली नकदी की सुरक्षा कितनी मजबूत है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AK
Akshansh Kulshreshtha
अक्षांश कुलश्रेष्ठ। पत्रकार के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर ये हाइपर लोकल, ट्रेन्डिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, हेल्थ और यूटिलिटी की खबरों पर काम कर रहे हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता और जनसंचार की डिग्री ली हुई है। इनके पास डिजिटल मीडिया मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ऑनलाइन ब्रांडिंग और कंटेंट प्रमोशन का भी अनुभव है।
कर्नाटक समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
PM Fasal Bima Yojana: योगी सरकार की बड़ी सौगात, किसानों के खाते में 460 करोड़
Recommended image2
Trump Tariff Refund: किसे मिलेगा टैरिफ रिफंड, कौन है पाने का असल हकदार?
Recommended image3
कौन है हैरी बाक्सर? बिश्नोई गैंग का खास शूटर, जिसके खिलाफ जारी हुआ लुक आउट सर्कुलर
Recommended image4
Little Hero: ख़राब लिफ्ट में फंसे 2 मासूमों को छोटी सी लड़की ने गजब बचाया, देखें 41 सेकंड का VIDEO
Recommended image5
Neil Katya: कौन हैं भारतीय मूल के वकील जिन्होंने ट्रंप टैरिफ को चुनौती दी? जानिए उनका लीगल करियर
Related Stories
Recommended image1
UP Board का अनोखा चैलेंजः दम है तो फाड़कर दिखाओ ‘सुपर सिक्योर’ सर्टिफिकेट, पाओ 1 लाख का इनाम
Recommended image2
UP Viral: बंदूक लेकर फुल भौकाल में दुकान लूटने आया था चोर, स्मार्ट निकला दुकानदार (WATCH)
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved