IPL में 6 रन बनाते ही विराट कोहली बन जाएंगे पहले भारतीय खिलाड़ी, जानिये क्या है ये कीर्तिमान

Published : Mar 14, 2024, 12:01 AM ISTUpdated : Mar 14, 2024, 12:10 AM IST
Virat Kohli

सार

आईपीएल मैच में अगर विराट कोहली चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ महज 6 रन भी बना लेते हैं। तो वे ऐसा कीर्तिमान हासिल कर लेंगे। जो आज तक किसी भारतीय खिलाड़ी ने हासिल नहीं किया है।

बेंगलुरु. आईपीएल 2024 की शुरुआत 22 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच तगड़े मुकाबले के साथ होगी। इस मैच में करीब एक साल बाद महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली एक साथ मैदान में नजर आएंगे। विराट कोहली पिछले कुछ समय से क्रिकेट से दूर थे। लेकिन अब जब वे मैदान में उतर ही रहे हैं। तो अगर वे चेन्नइ सुपर किंग्स के खिलाफ अगर 6 रन भी बना देते हैं। तो वे एक कीर्तिमान हासिल कर लेंगे।

विराट बन जाएंगे पहले भारतीय ​खिलाड़ी

आपको बतादें कि विराट कोहली ने आईपीएल में सबसे अधिक रन बनाए हैं। उन्होंने अब तक 237 मैचों में करीब 7263 रन बनाए हैं। इसी प्रकार इंटरनेशनल टी 20 में मैचों को भी जोड़े तो उन्होंने 376 मैचों में 11994 रन बनाए हैं। इसलिए अगर वे इस आईपीएल मैच में 6 रन भी बना लेते हैं। तो विराट कोहली टी 20 में 12000 रन बनाने वाले ऐसे पहले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे।

दुनिया के छठे खिलाड़ी होंगे विराट कोहली

आपको बतादें कि विराट कोहली के नाम आईपीएल मैच में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड है। अगर वे इस मैच में महज 6 रन बना देते हैं। तो वे 12 हजार रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी तो बन ही जाएंगे। साथ ही वे दुनिया के छठे खिलाड़ी बन जाएंगे। जिन्होंने टी 20 क्रिकेट मैचों में 12 हजार रन का आंकड़ा पार किया है।

यह भी पढ़ें: IPL 2024 : भारी जल संकट के बीच कैसे होगा बेंगलुरु में IPL मैच, क्या बदलेगा वेन्यू?

इन खिलाड़ियों ने बनाए सबसे अधिक रन

आपको बतादें कि टी 20 में 12 हजार रनों का आंकड़ा पार करने वाले खिलाड़ियों में वेस्टइंडीज के क्रिस गेल, शोएब मलिक, कीरोन पोलार्ड, एलेक्स हेल्स और ऑस्ट्रेलिया के बैटर डेविड वॉर्नर का नाम शामिल है। टी20 क्रिकेट में सबसे अधिक रन वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल ने 14562 रन बनाए है। अब विराट कोहली 6 रन बनाकर 12 हजार का आंकड़ा पार कर लेते हैं। तो उनका नाम भी इन पांचों खिलाड़ियों के साथ जुड़ जाएगा।

यह भी पढ़ें: Earthquake : एमपी के सिवनी में 3.6 की स्पीड से आया भूकंप, झटकों से थर्राइ धरती, दहशत में लोग

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

पुराना प्यार या नई शादी? एक लड़की, 2 मौतें-सुसाइड नोट में लिखे नाम
J&K के सोनमर्ग में टूटा बर्फ़ का पहाड़, देखें CCTV में कैसे कैद हुआ वो डरावना पल?