मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में बुधवार रात को भूकंप के झटके महसूस किये गए। बताया जा रहा है कि भूकंप की स्पीड 3.6 थी। जिससे लोगों में दहशत फैल गई है।

सिवनी. एमपी के सिवनी जिले में बुधवार रात करीब 8 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकले। उन्होंने प्रशासन को भी इसकी जानकारी दी, रिक्टर स्कैल पर भूकंप की तीव्रता करीब 3.6 दर्ज की गई है। फिलहाल भूकंप के कारण किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन जो झटके लोगों ने महसूस किये हैं। उसके कारण लोगों में दशहत है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पहले भी आ चुके भूकंप के झटके

जानकारी के अनुसार सिवनी शहर में बुधवार रात को तेज धमाके के साथ भूकंप के झटके महसूस किये गए। जिससे धरती भी थर्रा गई। भूकंप के झटके शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने भी महसूस किए। सिवनी में ये पहला मामला नहीं है जब भूकंप के झटके महसूस किये गए। यहां हर 5 छह माह में भूकंप के झटके महसूस होते रहते हैं। इससे पहले अक्टूबर 2023 में भी भूकंप के झटके महसूस किये गए थे।

घर का समान गिरा, दुकानों से बाहर निकले लोग

जैसे ही भूकंप के झटके लगने लगे, घर में रखा सामान गिरने लगा, ऐसे में लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों और दुकान से बाहर निकल आए। हर किसी ने भूकंप के झटके महसूस किए। भूकंप के झटके बंद होने के बाद भी काफी देर तक लोग अपने घरों में नहीं गए। इसके बाद दुकानदार भी दुकानें बंद कर घर चल दिये।

इस कारण आता है यहां भूकंप

आपको बतादें कि सिवनी जिले में भूकंप के झटके पिछले चार सालों से आ रहे हैं। ऐसे में 2023 में यहां वैज्ञानिकों द्वारा आकर जांच भी की गई थी। जिसमें बताया गया था कि बारिश का पानी जमीन की दरारों में काफी नीचे तक पहुंचने के कारण जो उर्जा तैयार होती है। उसके बाहर निकलने के कारण ये झटके लगते हैं।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024 : भाजपा की दूसरी लिस्ट में शामिल हैं ये 20 दिग्गज नेता

3 से 4 तीव्रता वाले आते हैं भूकंप

सिवनी जिले में जो भूकंप आता है। उसकी स्पीड लगभग 3 से 4 के बीच रहती है। बुधवार रात को 3.6 की स्पीड से भूकंप आया था। इससे पहले अक्टूबर में 3.1 और पिछले साल नवंबर में 3.4 की स्पीड से भूकंप आया था। इससे पहले 2020 में भी यहां जो भूकंप आया था उसकी तीव्रता 3.3 थी। इससे साफ पता चल रहा है कि यहां भूकंप तो आते हैं। लेकिन रिएक्टर स्कैल पर उसकी तीव्रता कम होती है। जिससे किसी प्रकार का नुकसान नहीं होता है।

यह भी पढ़ें: रामलला के द्वार बजेगा विश्व का सबसे बड़ा नगाड़ा, मध्य प्रदेश में हुआ तैयार, पहुंचा अयोध्या