
त्रिशूर. केरल के त्रिशूर में स्थित एक रेस्तरां में खाना खाने के बाद करीब 178 से अधिक लोग बीमार हो गया। बताया जा रहा है कि रेस्तरां की बिरयानी के कारण लोग फूड पाइजनिंग का शिकार हुए थे। जिसमें से एक 50 साल की महिला की मौत हो गई है। यह महिला पेरिंजनम की रहनेवाली थी, जिनका नाम उसाइबा था।
कई लोगों ने खाना खाया
केरल के त्रिशूर जिले में स्थित परिंजनम के एक रेस्तरां में शनिवार को कई लोगों ने खाना खाया था। जिसके बाद उन्हें फूड पाइजनिंग की शिकायत हो गई। इस कारण सभी को अस्पतालों में भर्ती किया गया। सभी का अलग अलग अस्पताल में इलाज चल रहा था। इसी दौरान एक महिला की मंगलवार सुबह मौत हो गई। जिससे हड़कंप मच गया है।
पुलिस ने सील किया रेस्तरां
जानकारी मिलते ही पुलिस ने रेस्तरां को सील कर दिया। संभावना जताई जा रही है कि कुझिमंथी नामक व्यंजन के साथ परोसे गए मेयोनीज का सेवन करने से भोजन विषाक्तता हुई। जिसके कारण लोग बीमार हुए हैं। पुलिस ने इस घटना के तुरंत बाद ही रेस्तरां को सील कर दिया था।
178 लोग बीमार कई अस्पतालों में भर्ती
बताया जा रहा है कि बिरयानी सहित अन्य सामग्रियां खाने से करीब 178 लोग बीमार हुए थे। जिनकी तबियत खराब होने के बाद उन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती किया गया था। जहां उनका इलाज चल रहा है।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.