लद्दाख में चीनी सैनिकों के सामने डटे चरवाहे, क्या था मामला...Video Viral

Published : Jan 31, 2024, 06:23 PM IST
shepherd

सार

सोशल मीडिया कुछ एक वीडियो दिल को छू जाते हैं। लद्दाख से चरवाहों को वीडियो वायरल हुआ है जो चीनी सैनिकों के सामने डटे हैं। चीनी सैनिक उन्हें वहां से जानवर हटाने को कह रहे हैं जबकि वे कह रहे हैं कि ये भारत की सीमा है। 

वायरल डेस्क। सोशल मीडिया पर रोजाना कई सारे वीडियो वायरल होते हैं। इनमें कई सारे मजेदार होते हैं तो कुछ दिल को छू जाते हैं। हाल ही में लद्दाख से चरवाहों का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें चरवाहों को चीनी सैनिकों से नोकझोंक करते देखा जा रहा है। चीनी सैनिक उन्हें वहां पर जानवर चराने से मना कर रहे हैं जबकि चरवाहों का कहना है कि वह अपने भारत की सीमा में हैं। इसलिए वह उन्हें यहां पर जानवर चराने से नहीं रोक सकते। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

गलवान संघर्ष के बाद क्षेत्र में कम जाते थे चरवाहे
2020 में गलवान घाटी संघर्ष के बाद एलएसी क्षेत्र में चरवाहों ने यहां जानवर चराने जाना बंद कर दिया था। अब उन्होंने फिर बार वहां जानवर चराना शुरू किया तो चीनी सैनिक इसका विरोध करने लगे और जानवर वहां से ले जाने को कहने लगे। बताया जा रहा है कि भारत की निडर चरवाहों ने उन्हें जवाब देते हुए कहा कि ये भारत की सीमा है उनकी नहीं। सैनिक उनसे पीछे हटने के लिए कह रहे थे लेकिन चरवाहे डटे हुए थे। उन्होंने पीएलए सैनिकों को ही वापस जाने के लिए मजबूर कर दिया। 

सोशल मीडिया यूजर कर रहे कमेंट
चरवाहों के इस वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया है। यूजर्स उनकी निडरता को देखकर काफी खुश हो रहे हैं। यह वीडियो काफी लोगों ने शेयर भी किया है। यूजर्स कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि ये चरवाहे नहीं भारत के शेर हैं। तो एक यूजर ने भारत माता की जय लिखा है। 

देखें वीडियो

 

 

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

बाप रे बाप: 200 रुपए में एक लीटर पेट्रोल, भारत के इस राज्य में बुरी हालत
'धुरंधर' से प्रेरित गैंगस्टर 20 साल बाद गिरफ्तार-नकली रहमान डकैत की असली कहानी सुन पुलिस भी चौंकी?