
दिल्ली.जैसे जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं। वैसे वैसे राजनीतिक सरगर्मी तेज होती जा रही है। मंगलवार को राज ठाकरे अमित शाह से मिलने के लिए दिल्ली पहुंचे है। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए में अब राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना भी शामिल हो सकती है। राज ठाकरे गृहमंत्री अमित शाह से चर्चा कर रहे हैं। संभावना है कि ये चर्चा सफल होगी। बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के लिए राज ठाकरे द्वारा दो सीटों की मांग की जा रही है।
इन सीटों की डिमांड कर रही मनसे
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना द्वारा दो सीटों दक्षिण मुंबई और शिर्डी लोकसभा सीट की मांग की जा रही है। अब ये चर्चा के बाद ही पता चलेगा कि एनडीए में शामिल होने के लिए राज ठाकरे की डिमांड पूरी होती है या नहीं।
डिप्टी सीएम भी दिल्ली
बताया जा रहा है कि मंगलवार को महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले भी दिल्ली में है।
प्राइवेट होटल में राष्ट्रीय महासचिव से मिले राज ठाकरे
राज ठाकरे सोमवार को ही दिल्ली पहुंच गए थे। उन्होंने मंगलवार को एक प्राइवेट होटल में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े से मुलाकात की, जिसके बाद राज ठाकरे ने अमित शाह से मुलाकात कर चर्चा की।
कुछ बोलने से बचे ठाकरे
इस बारे में जब राज ठाकरे से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि "मुझे अभी तक नहीं पता कि मेरा कार्यक्रम क्या है। मुझे तो बस दिल्ली आने के लिए कहा गया था और मैं दिल्ली आ गया।" वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी इस मामले में कुछ बोलने से इंकार कर दिया। हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि कोई निर्णय लिया जाता है तो बताया जाएगा।
यह भी पढ़ें : UP : लखनऊ में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ FIR दर्ज, हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप
2006 में बनाई थी मनसे
आपको बतादें कि राज ठाकरे द्वारा साल 2006 में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नाम से अपनी नई पार्टी की स्थापना की थी। चूंकि फिलहाल महाराष्ट्र में मनसे संगठन काफी कमजोर है। ऐसे में अगर एनडीए के साथ गठबंधन होता है। तो इसका फायदा मनसे को मिलेगा। क्योंकि मनसे के पास भी महाराष्ट्र में कुछ ही सीटें हैं।
यह भी पढ़ें : एमपी के पूर्व सीएम शिवराज ने मंच से किसे कहा 'लव यू टू', हर तरफ हो रही चर्चा
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.