मां लक्ष्मी के लिए भद्दा कमेंट्स करने वाले राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ यूपी में एफआईआर दर्ज हो गई है।

लखनऊ. पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा सोशल मीडिया पर मां लक्ष्मी के लिए अभद्र टिप्पणी की गई थी। इस मामले में हुई शिकायत के बाद कोर्ट के आदेश पर सोमवार को उनके खिलाफ लखनऊ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। उनके द्वारा किये गए कमेंट्स पर रागिनी रस्तोगी द्वारा शिकायत कर आरोप लगाया था कि उनके द्वारा हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सोशल मीडिया पर किया था ये कमेंट्स

आरोप है कि स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट की गई थी। जिसमें उन्होंने लिखा था कि जब विभिन्न धर्म के लोग दो हाथ और दो पैरों के साथ पैदा हुए थे। तो एक हिंदु देवी चार हाथों के साथ कैसे पैदा हो सकती है। इस मामले में रागिनी रस्तोगी द्वारा शिकायत दर्ज करवाकर हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया था।

ये है स्वामी प्रसाद मौर्य का राजनीतिक सफर

आपको बतादें कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने हाल ही समाजवादी पार्टी छोड़ खुद की पार्टी बनाई है। जिसका नाम राष्ट्रीय शोषित पार्टी है। वे इस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य 20 साल तक बहुजन समाज पार्टी में रहे। इसके बाद वे 2017 में भाजपा में शामिल हुए थे। वे योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनें। इसके बाद 2022 में वे समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। लेकिन हालही उन्होंने सपा भी छोड़ दी और खुद की पार्टी बना ली।

यह भी पढ़ें : छोटी सी गलती से उजड़ गया पूरा परिवार, डॉग्स पालने वाले रहे अलर्ट, राजस्थान में पहले पिता और बेटी की हुई मौत

एमपी एमएलए कोर्ट का आदेश

स्वामी प्रसाद मौर्य अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। ये पहला मामला नहीं है जब उन्होंने विवादित बयान दिया है। वे इससे पहले भी कई विवादित बयान दे चुके हैं। इस मामले में शिकायतकर्ता की अपील पर यूपी की एमपी एमएलए कोर्ट द्वारा वजीरगंज थाने को स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए गए थे। जिस पर कार्रवाई करते हुए सोमवार को पुलिस ने केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें : यूपी के पूर्व मिनिस्टर आजम खान को 7 साल की सजा, 5 लाख का जुर्माना भी...