
गांधीनगर। 31 अक्टूबर, शुक्रवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर गुजरात के एकता नगर में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 'राष्ट्रीय एकता दिवस' समारोह मनाया जाएगा। यह आयोजन भारत सरकार और गुजरात सरकार के सहयोग से आयोजित होगा।
इसके साथ ही, 1 से 15 नवंबर 2025 तक ‘भारत पर्व 2025’ का आयोजन स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर में किया जाएगा। यह पर्व देश की विविधता में एकता को प्रदर्शित करेगा और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को नई ऊंचाई देगा। इस वर्ष का भारत पर्व पहली बार दिल्ली से बाहर, मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल के मार्गदर्शन में एकता नगर में आयोजित हो रहा है।
भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय, गुजरात पर्यटन विभाग और युवा सेवा एवं सांस्कृतिक गतिविधियों विभाग के सहयोग से ‘भारत पर्व 2025’ को भव्य रूप से मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम भारत की सांस्कृतिक एकता, परंपरा, कला और विविधता को एक मंच पर लाएगा। 15 दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में देश के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की भागीदारी रहेगी।
16 और 17 नवंबर को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर में साइक्लोथॉन का आयोजन किया जाएगा।
| डेट | राज्य |
| 1 नवंबर | गुजरात |
| 2 नवंबर | तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख |
| 3 नवंबर | पंजाब, आंध्र प्रदेश |
| 4 नवंबर | हिमाचल प्रदेश, केरल |
| 5 नवंबर | उत्तराखंड, कर्नाटक |
| 6 नवंबर | हरियाणा, तेलंगाना |
| 7 नवंबर | राजस्थान, असम |
| 8 नवंबर | महाराष्ट्र, ओडिशा, पश्चिम बंगाल |
| 9 नवंबर | गोवा, झारखंड |
| 10 नवंबर | दिल्ली, सिक्किम, छत्तीसगढ़ |
| 11 नवंबर | मध्य प्रदेश, मणिपुर, नगालैंड |
| 12 नवंबर | उत्तर प्रदेश, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश |
| 13 नवंबर | बिहार, त्रिपुरा, मिजोरम |
| 14 नवंबर | चंडीगढ़, पुड्डुचेरी, दमण, दीव, दादरा नगर हवेली, लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार |
यह पर्व केवल सांस्कृतिक उत्सव नहीं, बल्कि भारत की विविधता और एकता का प्रतीक है। यह कार्यक्रम भारतीय संस्कृति, कला, पर्यटन और तकनीकी प्रगति का सुंदर संगम प्रस्तुत करेगा।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.