RRB NTPC भर्ती 2024: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया शेड्यूल!

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC भर्ती 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। ग्रेजुएट और अंडरग्रेजुएट पदों के लिए आवेदन करने की नई तिथियां, फीस भुगतान और पात्रता मानदंड की जानकारी प्राप्त करें।

Surya Prakash Tripathi | Published : Oct 10, 2024 8:30 AM IST

RRB NTPC भर्ती 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB ) ने ग्रेजुएट और अंडरग्रेजुएट दोनों स्तर के पदों के लिए नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) भर्ती 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बढ़ा दी है। नए शेड्यूल के अनुसार RRB NTPC UG के लिए कैंडिडेट अब 27 अक्टूबर तक अप्लाई कर सकते हैं, जबकि ग्रेजुएट पोस्ट के लिए ऑफिसियल वेबसाइट: rrbapply.gov.in के माध्यम से अप्लाई करने की लॉस्ट डेट 20 अक्टूबर है।

RRB NTPC भर्ती 2024: कब तक कर सकते है फीस का पेमेंट

Latest Videos

ऑफिसियल नोटिफिकेशन के अनुसार ग्रेजुएट लेवल के पोस्ट के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेटों को 22 अक्टूबर तक फीस का पेमेंट करने और 30 अक्टूबर तक अपने एप्लीकेशन में बदलाव करने की अनुमति होगी, जबकि UG वैकेंसी के लिए कैंडिडेट 29 अक्टूबर तक अपनी एप्लीकेशन फीस का पेमेंट कर सकते हैं और 6 नवंबर तक अपने डिटेल को एडिट कर सकते हैं। ध्यान दें कि ‘एकाउंट बनाएं’ फ़ॉर्म में भरे गए डिटेल और RRB के ऑप्शनों को सुधार विंडो के दौरान एडिट नहीं किया जा सकता है।

RRB NTPC 2025 UG/ग्रेजुएट पोस्ट के लिए आवेदन करने के लिए फॉलों करें ये स्टेप

1. आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in खोलें।

2. होमपेज पर, ‘अप्लाई’ बटन देखें और उस पर क्लिक करें।

3. आवश्यक विवरण दर्ज करें और अपना यूजर आईडी और पासवर्ड जनरेट करें।

4. अपने खाते में लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरें।

5. सभी आवश्यक दस्तावेज़ों को उपयुक्त प्रारूप में अपलोड करें।

6. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आगे बढ़ें पर क्लिक करें।

7. फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी हार्ड कॉपी लें।

RRB NTPC भर्ती 2024: आवेदन शुल्क

आरआरबी एनटीपीसी पोस्ट के लिए आवेदन करने के लिए, सामान्य और ओबीसी श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा; जिसमें से, 1 चरण सीबीटी में उपस्थित होने पर बैंक शुल्क काटने के बाद 400 रुपये वापस कर दिए जाएंगे। एससी/एसटी, पीडब्ल्यूडी, महिला, भूतपूर्व सैनिक, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक या आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लोगों को आवेदन शुल्क के रूप में 250 रुपये का भुगतान करना होगा। प्रथम चरण सीबीटी में उपस्थित होने पर बैंक शुल्क काटने के बाद पूरी राशि वापस कर दी जाएगी।

RRB NTPC भर्ती 2024 के लिए पात्रता मानदंड

ग्रेजुएट पोस्ट के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेटों की आयु 1 जनवरी 2025 तक 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट को छूट दी जाएगी। कैंडिडेटों को कम से कम 50% अंकों के साथ किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए।

UG पोस्ट के लिए क्या है पात्रता?

UG पोस्ट के लिए आवेदन करने की एज लिमिट ग्रेजुएट लेवल के पोस्ट के समान ही है। शैक्षणिक योग्यता के लिए एप्लीकेंट्स को कम से कम 50% नंबर के साथ किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12 या समकक्ष पास होना चाहिए। भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 11,558 वैकेंसी को भरना है। इनमें से 3,445 ग्रेजुएट लेवल के पदों के लिए हैं, जबकि 8,113 पोस्ट ग्रेजुएट लेवल के पदों के लिए हैं।

 

ये भी पढ़ें...

Forbes 2024: अंबानी, अडानी संग इनका भी जलवा, जानें किसकी कितनी बढ़ गई संपत्ति?

IAS बनने का सपना, MLA बनने की हकीकत: जम्मू की इस लड़की की प्रेरक कहानी

Share this article
click me!

Latest Videos

हरियाणा में हार के बाद कांग्रेस का बोलना भी 'गुनाह'! अब चुनाव आयोग ने...
हरियाणा चुनाव में चला नायब सिंह सैनी का जादू, गेमचेंजर बनीं ये 10 बातें । Haryana Election Result
'हाथ' से छूटा हरियाणा, अब अखिलेश यादव ने कांग्रेस को दिया जोर का झटका! Rahul Gandhi
हरियाणा में BJP ने तोड़ा 57 साल का रिकॉर्ड: फॉर्मूला हिट-60 नए कैंडिडेट्स में 34 जीते
टूट कर बिखर जाएगा इंडिया गठबंधन? कांग्रेस की 'अनदेखी' पर सहयोगियों का जुबानी हमला