
Odisha Crime News : ओडिशा के बलांगीर जिले से शर्मनाक खबर सामने आई है। जहां एक महिला के साथ रेप किया गया। दुखद बात यह है कि यह दरिंदगी पीड़िता के पति के सहकर्मी ने की जो एक ही दफ्तर में काम करता था और उसका दोस्त था। आरोपी ने धमकी दी अगर यह बात किसी को बताई तो वह उसके पती की हत्या कर देगा।
दरअसल, यह दुखद घटना बलांगीर जिले के कांटाबांजी इलाके की है। जहां 13 अगस्त की रात 8 बजे आरोपी ने महिला के साथ यह दरिंदगी की। पीड़िता पति की धमकी को लेकर किसी तरह अंदर ही अंदर घुटती रही। लेकिन जब सहा नहीं गया तो उसने 11 सितंबर को पुलिस थानें जाकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दी और अपनी दर्दभरी कहानी बयां की।
यह भी पढ़ें-इंदौर की मार्मिक खबर: 9वीं क्लास की छात्रा ने चुनी दर्दनाक मौत, हर कोई था शॉक्ड
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह 13 अगस्त की शाम घर में अकेली थी। पति कुछ खरीददारी के लिए बाजार गया हुआ था। इसी दौरान आरोपी उस समय घर में घुस आया रेप करने करने लगा, जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकी दी। अब पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि महिला ने बदनामी और अपने परिवार को मिल रही धमकियों के डर से शिकायत दर्ज कराने में देरी की। आरोपी फरार है उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
बता दें कि एक दिन पहले भी ओडिशा के पुरी से ऐसी ही एक घटना सामने आई थी। जहां एक बीच के पास 19 साल की कॉलेज स्टूडेंट के साथ गैंगरेप किया गया। यह भी घटना शनिवार की है लेकिन पीड़ित ने सोमवार को FIR दर्ज करवाई। बताया जाता है कि लड़की अपने दोस्त के साथ बीच पर गई हुई थी, इसी दौरान वहां पर मौजूद आरोपियों ने उनका वीडियो बना लिया। इसके बाद लड़की कोब्लैकमेल करके पैसे मांगने लगे। जब इनकार कर दिया तो लड़के के हाथ बांध दिए और रेप की घटना को अंजाम दिया।
यह भी पढ़ें-इंदौर में लड़की ने पहले चाकू से काटा फिर खाया जहर, मौत नहीं हुई तो अपनाया खतरनाक तरीका
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.