
कर्नाटक. कांग्रेस जीत का जश्न मना रही है। क्योंकि यहां कुल 4 राज्यसभा सीटों में से तीन पर कांग्रेस की जीत हुई है। वहीं एक सीट पर भाजपा ने जीत का सेहरा पहना है। आईये जानते हैं कर्नाटक में कांग्रेस और भाजपा से कौन कौन जीता है।
कांग्रेस की 3 और भाजपा की 1 सीट पर जीत
कर्नाटक में राज्यसभा चुनाव का रिजल्ट आ गया है। जिसमें कांग्रेस के अजय माकन, नासिर हुसैन और जीसी चंद्रशेखर की जीत हुई है। वहीं भाजपा के नारायण बंदिगे की जीत हुई है।
कांग्रेस को मिले सबसे अधिक वोट
कर्नाटक में अजय माकन ने 47, नासिर हुसैन ने 46 और जीसी चंद्रशेखर ने 46 वोट पाकर जीत हासिल की है। कर्नाटक में भाजपा को 48 कांग्रेस को 139 और जेडीएस को 35 वोट मिले हैं।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.