दर्दनाक हादसाः उत्तराखंड के रूड़की के अवैध पटाखा गोदाम में लगी आग, 4 की गई जान, कई घायल

Published : Feb 20, 2023, 08:00 PM IST
accident

सार

उत्तराखंड के रुड़की शहर से दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक पटाखे के गोदाम में आग लगने के चलते 4 लोगों की जान चली गई है वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद से इलाके में दहशत के साथ हड़कंप मच गया। पुलिस प्रशासन जांच में लगा।

रुड़की (roorkee). दर्दनाक हादसे की खबर उत्तराखंड के रुड़की शहर से सामने आई है। यहां एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आगजनी की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस प्रशासन को जानकारी देने के साथ ही स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े। घटना में कोतवाली थाने के बादशाह होटल के नजदीक हुई। फायर विभाग को आग को काबू करने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा।

अवैध पटाखा गोदाम में लगी आग, मशक्कतों के बाद पहुंची दमकल टीम

दरअसल रूड़की शहर के मेन बाजार स्थित पंचायती धर्मशाला के पास बने पटाखा गोदाम में आग लग गई। सोमवार की सुबह 11:45 बजे हुई घटना में आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आगजनी की घटना इतनी भीषण थी कि आग एक गोदाम से दूसरे गोदाम में फैल गई। घटना की जानकारी देने के बाद मौके पर दमकल की टीम पहुंची पर तंग गलियों के कारण टीम को वहां पहुंचने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं घटना में घायल हुए लोगों को तुरंत हास्पिटल पहुंचाया गया।

4 की गई जान, कई झुलसे, गोदाम मालिक सदमे में हुआ बीमार

जिस समय गोदाम में आग लगी उस समय गोदाम के बेसमेंट में 5 मजदूर काम कर रहे थे। आग लगने के कारण वे लपटों में घिर गए। मदद पहुंचने तक वे सभी बुरी तरह झुलस गए थे। सभी घायलों को तुरंत ही हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद 4 को मृत घोषित कर दिया वहीं 2 का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम में रखवाया गया है। वहीं गंभीर झुलसे दोनो मजदूरों को देहरादून रेफर कर दिया गया है। मजदूरों की पहचान अदनान पुत्र समीर अहमद, निवासी मच्‍ची मौहल्‍ला, अरमान पुत्र शफीक अहमद, निवासी इमली रोड व दो अज्ञात लोग है वहीं घायलों की पहचान -सूरज पुत्र राजकुमार और नीरज के रूप में हुई है। वहीं घटना का पता चलते ही गोदाम मालिक की हालत खराब हो गई, जिसके चलते उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के साथ पहुंची फॉरेंसिक टीम

घटना की जानकारी के बाद एसएसपी अजय सिंह भी मौके पर पहुंचे। इसके अलावा SP देहात स्वप्न किशोर सिंह, नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ला, सीओ रुड़की पल्लवी त्यागी, सीओ मंगलौर पंकज गैरोला समेत पुलिस प्रशासन के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने फॉरेंसिक विभाग को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची टीम ने वहां से कई सबूत कलेक्ट किए ताकि हादसे की वजह पता चल सके।

पूरे मामले में हैरानी वाली बात ये है कि इतनी भीड़भाड़ वाले इलाके में पटाखा गोदाम कैसे तैयार किया गया। जिसकी जानकारी पुलिस विभाग को भी नहीं थी। पुलिस अधिकारी अजयसिंह ने कहा कि इस बात की भी जांच की जा रही है बीच मार्केट आखिर गोदाम कैसे बनाया गया।

इसे भी पढ़े- मौत के झूले: खेलते समय साड़ी का झूला बन गया 5 साल के बच्चे की गर्दन का फंदा, पढ़िए और भी ऐसे मामले

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

Odisha Crime: खेलती बच्ची को बहलाकर ले गया दादा, फिर जो हुआ उसने सबको हिला दिया
बाप रे बाप: 200 रुपए में एक लीटर पेट्रोल, भारत के इस राज्य में बुरी हालत