अंतर्राष्ट्रीय वुमन दिवस से पहले हिमाचल के CM सुक्खू ने महिला प्रोत्साहन राशि बढ़ा की 1 लाख, कही ये बड़ी बात

Published : Mar 07, 2023, 07:28 PM IST
सीएम सुक्खू

सार

हिमाचल प्रदेश के सीएम ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से पहले एक राज्यस्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए। यहां पहुंचने पर अपने क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के साथ की ये बड़ी घोषणा।

शिमला (shimla news). हिमाचल प्रदेश के सीएम मुख्यमंत्री सुखवंदिर सिंह सुक्खू ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के कुछ दिन पहले महिलाओं के सम्मान में प्रदेश में आयोजित हुए एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां उन्होंने इस पूरे कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महिलाओं के बारे में कही ये बड़ी बात। दरअसल ये कार्यक्रम महिलाओं को उनके अलग अलग क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान को देने के चलते एचपी महिला प्रोत्साहन विकास राशि देने के लिए आयोजित किया गया था।

एचपी महिला विकास राशि में की बढ़ोत्तरी

दरअसल हिमाचल प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को प्रदेश की उन महिलाओं को जिन्होंने अपने अपने क्षेत्र में विशेष काम किया है उनको एचपी महिला विकास प्रोत्साहन राशि दी जाना थी और महिला दिवस होली वाले दिन ही है। इसके चलते सीएम ने इस कार्यक्रम को सोमवार के दिन आयोजित किया गया। जिसमें महिलाओं को सम्मानित करने के साथ प्रोग्राम की अध्यक्षता करते हुए सीएम ने घोषणा करते हुए बताया कि महिला विकास प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए इनाम की राशि को वर्तमान में 21 हजार रुपए से बढ़ाकर 1 लाख रुपए कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय पुरस्कारों के लिए भत्ता 5 हजार रुपए से बढ़ाकर 25 हजार रुपए करने की घोषणा की है।

महिलाओं को सम्मानित करते हुए सीएम ने कही ये बात

8 मार्च के दिन होने वाले महिला दिवस की कार्यक्रम अटेंड करने आई महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि आज की महिलाए पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर राज्य के साथ ही साथ देश की प्रगति में अपना योगदान दे रही है। उन्होंने कहा महिलाएं समाज में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। सीएम ने आगे कहा कि समाज को दिशा देने में उल्लेखनीय काम किया है और मानव सभ्यता तभी आगे बढ़ सकती है जब महिलाओं को पुरुषों को बराबर का दर्जा दिया जाएगा।

कांग्रेस सरकार हमेशा ही महिलाओं के हितों के लिए किया काम

सीएम सुक्खू ने कार्यक्रम के दौरान बताया कि कांग्रेस लीडरशिप वाली सरकारे हमेशा ही नारी शक्ति के प्रति विचारशील रही है। इसी के चलते ही 73 वें और 74वें संविधान संसोधन में महिलाओं के आरक्षण के बारे में जोड़ा गया जो कि दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कार्यकाल में किया गया था। इस संसोधन के बाद से महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया गया। सीएम ने आगे कहा कि आज महिलाएं माउंट एवरेस्ट पर चढ़ गई है फाइटर प्लेन उड़ा रही है और हम उनको और आत्मनिर्भर बनाने के लिए नीतियां लेकर आ रहे है। सीएम ने बताया कि अनाथ लड़कियों के साथ ही लड़को को साल में एक बार यात्रा करने के लिए थ्री स्टार सुविधाए देने के लिए सीएम सुख आश्रय कोष शुरू किया है।

महिला कार्यक्रम में इनको किया गया सम्मानित

सीएम ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम ने प्रदेश की महिलाओं को अपने क्षेत्रों में विशिष्ट काम के योगदान के चलते सम्मानित किया। ये महिलाए है इंडिपेंडेंट पत्रकार देव कन्या ठाकुर, समाजसेवी संगीता खुराना और डॉ अन्वेषा नेगी को सम्मानित किया गया है।

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

दोस्ती, गुस्सा और कत्ल: गोवा में रूसी नागरिक ने क्यों काटा दो महिलाओं का गला?
PM मोदी ने खोला TMC का 'करप्शन फाइल', मालदा में बोले- 'बंगाल में पलटनो जरूरी है'