दिल्ली में 16 साल का लड़का बना साइको किलर: इस मर्डर ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया

Published : Nov 23, 2023, 05:00 PM ISTUpdated : Nov 23, 2023, 05:14 PM IST
shocking crime stories delhi

सार

दिल्ली से हीनियस क्राइम की घटना सामने आई है। जिसे एक 16 साल के लड़के ने अंजाम दिया है। आरोपी ने पहले तो युवक के गले पर 50 से ज्यादा बार चाकू मारे। मौत के बाद आरोपी शव पर पैर रखकर जमकर नाचने लगा। 

दिल्ली, देश की राजधानी दिल्ली से दिल दहला देने वाला क्राइम का मामला सामने आया है। जिस किसी ने अपराध की तस्वीर और वीडियो देखा उसके रोंगटे खड़े होगए। यहां महज 350 रुपए की लूट के लिए एक 16 साल के लड़के ने 18 साल के युवक की हत्या कर दी। आरोपी कत्ल के बाद भी चेहरे, सिर, गले पर ताबडतोड़ चाकू मारता रहा। 50 से ज्यादा बार शरीर पर चाकू घोंपे।

हत्या के बाद लाश पर नाचा आरोपी

आरोपी इतना पत्थर दिल निकला की उसने मृतक पर कम से कम 50 से बार ज्यादा गले पर ताबड़तोड़ चाकू मारे। जब तक चाकू मारता रहा तब तक उसकी मौत नहीं हो गई। आरोपी हत्या के बाद भी नहीं रुका वो लाश पर नाचने लगा। आरोपी शव पर डांस करने का वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

पुलिस ने नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया

बता दें कि यह शाकिंग घटना दिल्ली की जनता मजदूर कॉलोनी की है, जिसे 16 साल के लड़के ने रुपए लूटने के लिए एक 18 साल के युवक की हत्या की। वारदात को मंगलवार 21 नवंबर की रात अंजाम दिया गया है। लेकिन अब दो दिन बाद इस घटना का वीडियो वायरल हुआ तो हुआ तो हड़कंप मच गया। नॉर्थ दिल्ली पुलिस ने नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, साथ ही मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताई रोंगटे खड़े कर देने वाले कत्ल की कहानी

इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि हत्या लूट के मकसद से की गई, क्योंकि दोनों एक-दूसरे को नहीं जानते थे। आरोपी के पास से लूट के रुपए भी मिले हैं। वहीं अभी तक मरने वाले की पहचान नहीं हो सकी है। उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जो वीडियो सामने आया है उसके मुताबिक, पहले आरोपी ने युवक का गला दबाया, जिससे वह बेहोश हो गया। फिर उसे घसीटते हुए सुनसान इलाके में लेकर गया। मरने के बाद भी आरोपी ने युवक के गले पर 60 बार चाकू मारे। क्योंकि उसे लग रहा था कि अभी वो जिंदा है। इसके बाद वह उसकी लाश पर ही नाचने लगा।

 

 

 

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

'धुरंधर' से प्रेरित गैंगस्टर 20 साल बाद गिरफ्तार-नकली रहमान डकैत की असली कहानी सुन पुलिस भी चौंकी?
कौन हैं राहुल मामकूटथिल? MLA पर तीसरे रेप केस का सच क्या है?