जम्मू में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 15 की मौत, 40 घायल, मची चीख पुकार

Published : May 30, 2024, 03:49 PM ISTUpdated : May 30, 2024, 04:13 PM IST
jammu bus

सार

जम्मू पूंछ नेशनल हाईवे पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें अभी तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 40 से अधिक घायल हो गए हैं। 

जम्मू. उत्तरप्रदेश की एक बस जम्मू से शिवखोड़ी जा रही थी। तभी रास्ते में अखनूर के टूंगी मोड़ पर यात्रियों से भरी बस खाई में जा गिरी। इस बस में करीब 60 से अधिक यात्री सवार थे। जिसमें से 15 यात्रियों की मौत हो चुकी है। वहीं करीब 40 से अधिक यात्री घायल है। जिन्हें इलाज के लिए जम्मू के अस्पतालों में भर्ती किया गया है।

यूपी की बस जा रही थी शिवखोड़ी

जानकारी के अनुसार यूपी 86 ईसी 4078 नंबर की एक बस यात्रियों को लेकर शिवखोड़ी जा रही थी। तभी अखनूर टूंगी मोड़ पर बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस प्रशासन की टीमें पहुंच गई। मृतकों को बाहर निकालकर शवों का पीएम करवाया जा रहा है। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। अधिकतर को जम्मू मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें : प्रवचन और मोटिवेशनल बातें सुनती थी 3 लड़कियां, ट्रेन से कटकर दे दी जान

हाथरस यूपी के थे सभी यात्री

बस में सवार सभी यात्री हाथरस यूपी के बताए जा रहे हैं। जो जम्मू कश्मीर के शिवखोड़ी में बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए जा रहे थे। आपको बतादें कि जो श्रद्धालु वैष्णोदेवी जाते हैं। वे भी शिवखोड़ी जाते हैं। क्यों​कि जम्मू से शिवखोड़ी पास पड़ता है। इसी के साथ कई धार्मिक स्थल भी जम्मू के आसपास पड़ते हैं।

यह भी पढ़ें : कनाड़ा में अमेजन की सर्विस से परेशान हुई लड़की, सोशल मीडिया पर सुनाई पूरी कहानी

 

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

गुजरात का GCRI बना देश का कैंसर लाइफलाइन, आंकड़े खुद गवाही दे रहे
पुराना प्यार या नई शादी? एक लड़की, 2 मौतें-सुसाइड नोट में लिखे नाम