उत्तराखंड स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के आन्दोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

Published : Nov 09, 2023, 11:34 AM IST
Uttarakhand-foundation-day-2023

सार

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शहीद स्थल कचहरी परिसर देहरादून में उत्तराखण्ड राज्य के आन्दोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

देहरादून. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शहीद स्थल कचहरी परिसर देहरादून में उत्तराखण्ड राज्य के आन्दोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के कठिन परिश्रम, प्रयासों, दृढ़ इच्छाशक्ति, संकल्प से ही उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण हुआ। उन्होंने कहा राज्य सरकार शहीद आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप उत्तराखंड के विकास हेतु प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में राज्य सरकार निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा उत्तराखंड को विकल्प रहित संकल्प के मूल उद्देश्य के साथ सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार संकल्पबद्ध है।

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्र भट्ट, विधायक श्रीखजान दास, राज्य आंदोलनकारी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

स्वास्थ्य विभाग भी हैरान! 3,000 गर्भवती महिलाएं गायब! क्या कर्नाटक के यादगिरि में हुआ बड़ा खेल?
Vibrant Gujarat Regional Conference 2026: सूरत में 1 मई से VGRC-VGRE 2026, MSME और स्टार्टअप्स को मिलेगा बड़ा मौका