उजबेकिस्तान से आई महिला की बेंगलुरु के होटल में मिली लाश, टूरिस्ट वीजा पर चार दिन पहले आई थी भारत

Published : Mar 14, 2024, 02:21 PM ISTUpdated : Mar 14, 2024, 02:22 PM IST
death 2

सार

बेंगलुरु के एक होटल में उजबेकिस्तान से आई एक महिला का संदिग्ध दशा में लाश मिली है। महिला चार दिन पहले टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी। पुलिस हत्या और आत्महत्या के एंगल पर जांच कर रही है।  

बेंगलुरु। बेंगलुरु के एक होटल के रूम से एक विदेशी महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। महिला उजबेकिस्तान की रहने वाली है। चार दिन पहले ही वह टूरिस्ट वीजा पर बेंगलुरु आई थी। सुबह स्टाफ ने जब महिला के रूम का दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं आय़ा। बाद में जब मास्टर की से दरवाजा खुला गया कर्मचारियों के होश उड़ गए। महिला कमरे में मृत पड़ी थी। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ जांच शुरू कर दी है। 

टूरिस्ट वीजा पर बेंगलुरु आई थी महिला
बेंगलुरू के शेषाद्रिपुरम इलाके स्थित जगदीश होटल में विदेशी महिला की लाश मिलने के बाद पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है। होटल स्टाफ ने बुधवार को  शाम 4.30 बजे करीब दरवाजा खटखटाया तो कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला था। उजबेकिस्तान से आई 37 वर्षीय महिला का नाम जरीन बताया जा रहा है। वह भारत घूमने के लिए आई हुई थी। महिला की मौत के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है। 

पढ़ें छत्तीसगढ़ में डबल मर्डर: दादी-पोती की नींद में ही काट दी गर्दन, खौफ में पूरा इलाका

फॉरेंसिक लैब भेज गई बॉडी, सीसीटीवी भी खंगाल रही
पुलिस को शक है कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस ने महिला की बॉडी को फोरेंसिक साइंस लैब में भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर हत्या या आत्महत्या की बात क्लियर होने के बाद जांच आगे बढ़ाई जाएगी। वहीं सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। देखा जा रहा है कि बुधवार को महिला के कमरे में क्या कोई शख्स गया था।  

होटल के स्टाफ से पूछताछ
महिला का रूम में शव मिलने के मामले में पुलिस होटल स्टाफ से भी पूछताछ कर रही है। होटल मैनेजर से लेकर सभी कर्मचारियों से सख्ती के साथ पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो जाएगी। 

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

'धुरंधर' से प्रेरित गैंगस्टर 20 साल बाद गिरफ्तार-नकली रहमान डकैत की असली कहानी सुन पुलिस भी चौंकी?
कौन हैं राहुल मामकूटथिल? MLA पर तीसरे रेप केस का सच क्या है?