किसी बेरहम इंसान ने नींद में एक दादी और पोती की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर उन दोनों की हत्या कर दी। एक साथ हुए इस डबल मर्डर से इलाके में हड़कंप मच गया है। यह शॉकिंग घटना छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से है।

दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से दिल दहला देने वाली खबर है। जहां डबल मर्डर दिया गया। घर में घुसकर नींद में ही दादी और पोती की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। खबर बता चलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। खबर लहते ही मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों शव बरामद कर जांच पड़ताल शुरू की गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नींद में दादी-पोती की काट दी गर्दन

दरअसल, शॉकिंग घटना दुर्ग जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र की है। जहां बुधवार देर रात गनियारी गांव में एक दादी पोती पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर उनका मर्डर कर दिया गया। आरोपी हत्या को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। दोनों मृतक की पहचान राजबती साहू (62) और उसकी पोती सविता साहू (17) के रूप में हुई है। दोनों वारदात के वक्त दोनों घर पर अकेले थे। पास में ही उनके अन्य रिश्तेदार या परिवार के लोग रहते हैं। बताया जाता है कि जिस पोती सविता की हत्या हुई है वह अपने दादी के घर आती-जाती रहती थी। कभी-कभी वह रात होने के कारण वहीं रुक जाती थी। लेकिन बुधवार रात उसके लिए आखिरी साबित हुई।

चार बेटे पास वाले घर में रहते-पिता बाहर करता नौकरी

मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि हत्यारे कौन थे किस मकसद से हत्याएं की गईं, यह जानकारी सामने नहीं आ पाई है। आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। बता दें कि मृतक महिला राजबती साहू का पति रिटायरमेंट के बाद संविदा पर मंत्रालय में नौकरी करता है। वह छुट्टी खासकर संडे के दिन पत्नी और पोती से मिलनेके लिए आता था। वहीं उसके चार बेटे पास में अलग अलग मकान में रहते हैं। सभी बेटे खेती से जुड़े हुए हैं वह किसानी करते हैं। वहीं एक बेटा पॉक्सो के मामले में जेल में बंद है।