
बोकारो (झारखंड). झारखंड के बोकारो शहर से दिल झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। एक परिवार में ऐसा दर्दनाक सीन था कि देखकर लोगों के आंखों में आंसू आ गए। दरअसल यहां दो लोगों की अलग अलग वजहों से जान चली गई। जब एक ही घर से दो लोगों की अर्थी एक साथ उठी तो इलाके में गहरे शोक की लहर फैल गई। वहीं इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पूरा मामला थर्मल थाना क्षेत्र का है।
बेटे को पिता से था इतना लगाव नहीं बर्दाश्त कर पाया सदमा
थर्मल थाना क्षेत्र में रहने वाला कुंदन का अपने पिता से काफी ज्यादा लगाव था। वह परिवार के लोगों से अक्सर कहता रहता था कि यदि उसके पिता को कुछ हो गया तो वह खुद भी नहीं जी पाएगा लोग उसकी बात को पिता के प्रति स्नेह के चलते ऐसा कह रहा है तो उसकी बात को इतना गंभीरता से नहीं लिया। लेकिन पिता की मौत के बाद जिसकी लोगों ने कल्पना नहीं की थी वो हो गया। जैसे ही बेटे को अपने पिता की मौत की जानकारी मिली तो वह इस सदमें को बर्दाश्त नहीं कर पाया और उसने अपने कमरे में जाकर पंखे में फंदा डालकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जैसे ही परिवार के लोगों को पता चला तो पुलिस को जानकारी साथ ही हॉस्पिटल लेकर गए जहां से डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए मॉर्चरी में रखवाया। पहले से ही गमगीन परिवार में कोहराम मच गया। कुंदन अपने परिवार में 4 भाईयों में सबसे छोटा था।
ये रही सुसाइड की वजह
दरअसल बेटे की सुसाइड की वजह बनी पिता की मौत होना। दरअसल कुंदन राजवार के पिता गोवर्धन राजवार जो कि अचानक से लकावाग्रस्त हो गए थे। जिसके इलाज के लिए उनको बोकारों के डीवीसी थर्मल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। ट्रीटमेंट के बाद भी उनमें कोई खास अंतर नहीं दिखाई दिया। उनकी हालत और बिगड़ती गई और उनकी मौत हो गई।
दोनों की एक साथ अर्थी उठने से मचा कोहराम
सोमवार के दिन पुलिस ने पोस्टमार्टम करने के बाद बेटे का शव घर वालों को सौंप दिया। घर में दो लोगों की एक साथ अर्थी उठते देख लोगों के आंखों में आंसू रूकने का नाम नहीं ले रहे थे। घर की महिलाओं का रुदन दिल झकझोर देने वाला था। परिवार और मोहल्ले वालों ने बाप- बेटे को कोनार नदी घाट के किनारे एक साथ अंतिम विदाई दी।
इसे भी पढ़े- लेफ्टिनेंट अफसर ने पति की क्रूरता से तंग आकर किया सुसाइड, पिता बोले-वो स्कवाड्रन लीडर होकर भी हैवान
झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।