Published : Apr 10, 2023, 06:22 AM ISTUpdated : Apr 10, 2023, 06:24 AM IST
. जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में दो समूहों के बीच कथित तौर पर एक धार्मिक झंडे का अपमान करने के कारण ईंट-पत्थरबाजी और आगजनी होने के बाद धारा 144 लगानी पड़ी है।
जमशेदपुर. जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में दो समूहों के बीच कथित तौर पर एक धार्मिक झंडे का अपमान करने के कारण ईंट-पत्थरबाजी और आगजनी होने के बाद धारा 144 लगानी पड़ी है। 9 अप्रैल की शाम हुई इस झड़प में दुकानों और ऑटो रिक्शा को आग लगा दी गई। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। दंगाइयों ने फायरिंग भी की। पुलिस ने पत्थरबाजी और हंगामा कर रहे 60 से अधिक लोगों को अरेस्ट किया है।
27
झारखंड के कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
37
सब डिविजनल आफिसर(धलभूम) पीयूष सिन्हा ने कहा कि इलाके में शनिवार रात से ही तनाव व्याप्त है, जब एक स्थानीय संगठन के सदस्यों ने पाया कि रामनवमी के झंडे पर मांस का एक टुकड़ा लगा हुआ था।
47
पुलिस फोर्स की मौजूदगी की बावजूद पत्थरबाजी रुक नहीं रही थी। पुलिस को वापस तक लौटना पड़ा।
57
रैपिड एक्शन फोर्स और भारी संख्या में पुलिस फोर्स के पहुंचने के बाद पत्थरबाजों का खदेड़ा गया।
67
डीआईजी(कोल्हान) अजय लिंडा ने कही कि साम्प्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने के लिए असामाजिक गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू की गई है।
झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।