झारखंड कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री सोरेन से की मुलाकात, जताया आभार

Published : Oct 08, 2024, 09:44 AM IST
Hemant-Soren-met-delegation-of-govt-departments

सार

झारखंड के विभिन्न कर्मचारी संघों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर अपनी मांगों को पूरा करने के लिए आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और कुछ अन्य महत्वपूर्ण मांगों से अवगत कराया।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड राज्य एम.पी.डब्ल्यू. कर्मचारी संघ, झारखण्ड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ एवं संविदा/अनुबंध/एकमुश्त झारखंड कर्मचारी संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा उनकी मांगों को पूरा करने को लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष हर्ष जताया तथा मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से कहा कि राज्य सरकार विभिन्न विभागों के कर्मियों सहित सभी वर्ग-समुदाय को निरंतर उनका हक अधिकार देने का कार्य कर रही है।

मौके पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने संयुक्त रूप से कुछ अन्य महत्वपूर्ण मांगों एवं अपनी भावनाओं से अवगत कराया। इस अवसर पर झारखंड राज्य एम.पी.डब्ल्यू. कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री पवन कुमार, महासचिव श्री मंगल हेंब्रम, महामंत्री श्री सुनील कुमार शाह, श्री सरफराज अहमद, सलीम अंसारी एवं सैकड़ों की संख्या में संघ के सदस्यगण उपस्थित थे।

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jharkhand Crime News: सरकारी नौकरी के लिए पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मार डाला? CCL कर्मचारी की हत्या से सनसनी
Jharkhand Crime: चॉकलेट मांगी तो मामा ने थमा दी पिस्तौल, गोली चलने से 3 साल के भांजे की मौत