Coal Mine Collapses: झारखंड में अवैध खनन के दौरान धंसा कोयला खदान, 1 की मौत, कई फंसे

Published : Jul 05, 2025, 11:32 AM IST
Coal Mine

सार

झारखंड के रामगढ़ में अवैध कोयला खदान धंसने से एक की मौत, कई फंसे। राहत और बचाव कार्य जारी।

Coal Mine Collapses: झारखंड के रामगढ़ जिले में शनिवार को भीषण हादसा हो गया। यहां अवैध खनन के दौरान एक कोयला खदान धंस गया। इसके चलते एक व्यक्ति के मारे जाने की खबर है। वहीं, कई लोगों के फंसे होने का डर है।

पुलिस ने बताया कि खदान का एक हिस्सा ढह गया है। हादसा रामगढ़ जिले के कारमा इलाके में अहले सुबह हुआ। राहत और बचाव के लिए अभियान शुरू किया गया है। जिले के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची है।

गांव के लोग कर रहे थे कोयले की अवैध खुदाई

कुजू पुलिस चौकी प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया, "अभी तक एक शव बरामद किया गया है। बचाव अभियान जारी है। कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। कुछ ग्रामीण उस स्थान पर कोयले की अवैध खुदाई कर रहे थे।"

रामगढ़ के डिप्टी कमिश्नर (डीसी) फैज अक अहमद मुमताज ने बताया कि सुबह घटना की जानकारी मिली थी। मामले की जांच के लिए एक प्रशासनिक टीम को मौके पर भेजा गया है।

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Weather Forecast 28 July 2026: झारखंड-बिहार में फिर एक्टिव हुआ मानसून, इन जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Weather Update 27 July 2026: बिहार-झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए कहां होगी झमाझम बारिश