Jamshedpur Fire: मैंगो इलाके में अमूल दूध गोदाम में लगी भीषण आग, ऊंची लपटें और घना धुआं से मची अफरा तफरी

Published : Jul 05, 2025, 10:53 AM ISTUpdated : Jul 05, 2025, 12:01 PM IST
Major Blaze Erupts At Amul Warehouse In Jamshedpur’s Mango Area

सार

Jharkhand News: जमशेदपुर के मैंगो इलाके में स्थित अमूल दूध के गोदाम में भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से लगी आग पर दो घंटे बाद काबू पाया गया। 

Jamshedpur News: झारखंड के जमशेदपुर के मैंगो इलाके में अमूल दूध के गोदाम में भीषण आग लग गई, कथित तौर पर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। अग्निशमन दल ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन स्टोर किए गए उत्पादों को काफी नुकसान पहुंचने की आशंका है। घटना की जांच अभी चल रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग की ऊंची लपटें और घना धुआं करीब 2 किलोमीटर के दायरे में फैल गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर सैकड़ों लोग जमा हो गए।

जानकारी के अनुसार, 'गुजराती सहकारी दूध वितरण संघ लिमिटेड' के नाम से यह गोदाम करीब एक एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। आग लगने से भारी नुकसान की आशंका है। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में लगे हुए हैं, हालांकि खबर लिखे जाने तक आग पूरी तरह से नहीं बुझ पाई थी। प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया गया है और नुकसान का आकलन करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

झारखंड: गैस लीक से 2 महिलाओं की मौत, लोगों ने किया धनबाद-रांची रोड जाम
कांग्रेस के हाथ से जाएगा एक और राज्य? NDA में शामिल होंगे झारखंड CM?