देश में बोलने की आजादी छीन ली गई है, संसद में सवालों का जवाब देने की बजाय सवाल ही हटा दिए जा रहे: मल्लिकार्जुन खड़गे

Published : Feb 11, 2023, 05:07 PM ISTUpdated : Feb 11, 2023, 05:13 PM IST
Mallikarjun Kharge

सार

जो लोग बोलने की हिम्मत करते हैं उन्हें सलाखों के पीछे डाल दिया जाता है।

Mallikarjun Kharge on Modi Sarkar : कांग्रेस ने मोदी सरकार पर एक बार फिर हमला बोला है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यख मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया है कि देश में बोलने की आजादी छीन ली गई है। न ही सदन में बोलने की आजादी बची है न ही बाहर किसी जगह पर। केंद्र में बीजेपी सरकार की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष जब संसद में कुछ सवाल पूछता है तो उसे रिकॉर्ड से निकाल दिया जाता है। राहुल गांधी, उन्होंने और अन्य विपक्षी नेताओं ने सदन में तमाम सवाल सरकार से किए लेकिन अपने दोस्तों को बचाने में लगी सरकार जवाब देने की बजाय उन सवालों को ही रिकॉर्ड से निकलवा दी। किसी भी लोकतांत्रिक देश में ऐसा नहीं होता, बीजेपी तानाशाही शासन कर रही है।

झारखड़ में रैली को संबोधित कर रहे थे खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे शनिवार को झारखंड के साहेबगंज जिले में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। बीजेपी नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि संसद के अंदर और बाहर बोलने की आजादी नहीं है। जो लोग बोलने की हिम्मत करते हैं उन्हें सलाखों के पीछे डाल दिया जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा 2014 में महंगाई रोकने के वादे के साथ सत्ता में आई थी लेकिन सत्ता में आने के बाद से आवश्यक वस्तुओं और गरीबी की कीमतें बढ़ रही हैं। खड़गे ने कहा कि यह कांग्रेस ही थी जिसने देश के बुनियादी ढांचे का विकास किया और भारत की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी।

दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष झारखंड में पार्टी के 60 दिवसीय 'हाथ से हाथ जोड़ो' जनसंपर्क कार्यक्रम की शुरुआत करने के बाद पाकुड़ के गुमानी मैदान में आयोजित रैली को संबोधित कर रहे थे। इस अभियान में कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र की नीतियों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए घर-घर जाएंगे और बीजेपी सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में लोगों को बताएंगे। इस रैली में कांग्रेस महासचिव अविनाश पांडेय, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर और राज्य मंत्री आलमगीर आलम आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:

कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन रायपुर में, 85वें अधिवेशन के लिए दो समितियों को किया गया गठन

इंसाफ का इंतजार: सुप्रीम कोर्ट और 25 हाईकोर्ट्स में 60 लाख केस पेंडिंग, सबसे अधिक 10.5 लाख केस इलाहाबाद हाईकोर्ट में लंबित

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Ranchi के 10 बेस्ट स्कूल, जहां से हर साल निकलते हैं टॉपर्स
गोवा नाइट क्लब हादसा: झारखंड के 2 भाइयों की मौत, अंतिम संस्कार में पूरा गांव रोया