समलैंगिक पति के जानवरों से भी हैं अनैतिक संबंध: 26 वर्षीय महिला ने लगाए गंभीर आरोप

Published : Feb 10, 2023, 06:14 PM IST
ranchi news 26 yr old woman said her husband is gay

सार

राजधानी के सदर इलाके में एक अजीब मामला सामने आया है। एक 26 साल की महिला ने अपने पति पर समलैंगिकता और जानवरों के साथ संबंध का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। महिला का कहना है कि उसके पति के कई पुरुषों से संबंध है।

रांची। राजधानी के सदर इलाके में एक अजीब मामला सामने आया है। एक 26 साल की महिला ने अपने पति पर समलैंगिकता और जानवरों के साथ संबंध का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। महिला का कहना है कि उसके पति के कई पुरुषों से संबंध है। इसी वजह से पति का रवैया उसके प्रति ठीक नहीं है। महिला ने पति पर पिटाई करने और गालियां देने का आरोप लगाते हुए अपनी हत्या की भी आशंका जतायी है। मामला गंभीर देखकर, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और प्रकरण की जांच कर रही है।

पति के मोबाइल में देखा आपत्तिजनक वीडियो

शिकायत के मुताबिक महिला की शादी बड़गाई निवासी युवक से वर्ष 2021 में हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद पति उससे मारपीट करने लगा। तब वह यह नहीं समझ पा रही थी कि पति उसके साथ ऐसा व्यवहार क्यों कर रहा है। पर एक दिन जब उसने अपने पति के मोबाइल में कुछ आपत्तिजनक वीडियो देखें तो हैरान रह गई। वीडिया में पति के अन्य पुरुषों के साथ आपत्तिजनक वीडियो थे। इस बारे में उसने पति से पूछा तो पति ने उसे गालियां दी और पिटाई भी की। महिला का कहना है कि उसके पहले भी पति उसके साथ मारपीट करता था और गालियां देता था। उसके व्यवहार से वह तंग आ चुकी है।

शादी के समय समलैंगिकता की बात छिपाई गई

महिला का आरोप है कि उसका पति पहले से ही समलैंगिक था। शादी के समय उससे यह बात छिपाई गई। शादी के एक महीने तक सब ठीक था। पर उसके बाद पति का व्यवहार बदल गया। इसी वजह से पति उसके साथ मारपीट करता था और कमरे में अकेला बंद करके छोड़ देता था। महिला का दावा है कि उसके पति के जानवरों के साथ भी अनैतिक संबंध हैं। उसका कहना है कि वह अपने पति की हकीकत जान चुकी है, इसलिए पति, कभी भी उसकी हत्या कर सकता है।

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ranchi के 10 बेस्ट स्कूल, जहां से हर साल निकलते हैं टॉपर्स
गोवा नाइट क्लब हादसा: झारखंड के 2 भाइयों की मौत, अंतिम संस्कार में पूरा गांव रोया