Corona Upadate in Jharkhand: रांची में कोरोना से एक शख्स की मौत, रिम्स में चल रहा था इलाज

Published : Jun 10, 2025, 07:50 PM IST
person died of corona in Ranchi

सार

Corona in Ranchi: रांची में 44 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत, झारखंड में पहला मामला। मरीज कई बीमारियों से ग्रसित था और रिम्स में इलाज चल रहा था।

Corona Death In Ranchi: रांची-झारखंड की राजधानी रांची में कोरोना (कोविड-19) से पीड़ित 44 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। झारखंड में कोरोना से मौत का यह पहला मामला है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कोरोना से पीड़ित मरीज का झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स (राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान) में इलाज चल रहा था। फिलहाल राज्य में कोरोना से पीड़ित मरीजों की संख्या छह है। इनका इलाज चल रहा है।

मरीज कई बीमारियों से ग्रसित था- सिविल सर्जन

रांची के सिविल सर्जन प्रभात कुमार ने 'पीटीआई-भाषा' को जानकारी दी है कि मरीज कई बीमारियों से ग्रसित था और कोरोना वायरस से भी संक्रमित था। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक झारखंड में फिलहाल छह कोरोना मरीज हैं। इनका इलाज चल रहा है। इस साल एक जनवरी से अब तक नौ मरीज इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। झारखंड में इस साल कोरोना का पहला मामला 24 मई 2025 को सामने आया था। मुंबई से झारखंड लौटे एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

मरीज की 5 जून को कोरोना जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी- RIMS

झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल RIMS ने प्रेस रिलीज जारी कर जानकारी दी है कि झारखंड में कोविड-19 से जुड़ी आज की मीडिया रिपोर्ट्स से घबराएं नहीं। RIMS में जिस मरीज की मौत हुई, उसकी मौत सेप्टिक शॉक की वजह से हुई। 44 वर्षीय इस मरीज को 2 जून को CIP रांची से RIMS रेफर किया गया था। मरीज के गले में खाना फंसने की वजह से उसे हार्ट अटैक आया और उसकी सांसें थम गईं। इसके बाद उसे CPR दिया गया और इंट्यूबेट करके उसे बचाने की कोशिश की गई। उसे वेंटिलेटर सपोर्ट के लिए RIMS लाया गया। यहां जांच में एस्पिरेशन निमोनिया की पुष्टि हुई। मरीज को एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम की वजह से ट्रॉमा सेंटर में वेंटिलेटर पर रखा गया था। मरीज को कई अन्य तरह की बीमारियां भी थीं। 5 जून को भर्ती मरीजों की जांच में मरीज कोरोना (कोविड-19) पॉजिटिव पाया गया। रिम्स के डॉक्टरों के अनुसार मरीज की मौत रिफ्रैक्टरी सेप्टिक शॉक के कारण हुई। इसमें मुख्य रूप से सर्कुलेटरी फेलियर होता है न कि रेस्पिरेटरी फेलियर जो आमतौर पर कोरोना मरीजों में मौत का कारण बनता है।

रिम्स ने आम जनता से की ये अपील

रिम्स ने सभी नागरिकों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और अधिकृत स्रोतों से ही जानकारी लें। सावधान रहें, मास्क का प्रयोग करें। हाथ धोते रहें और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचें। स्वस्थ रहें और सतर्क रहें।

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

झारखंड: गैस लीक से 2 महिलाओं की मौत, लोगों ने किया धनबाद-रांची रोड जाम
कांग्रेस के हाथ से जाएगा एक और राज्य? NDA में शामिल होंगे झारखंड CM?