मूक-बधिर युवती ने अपने साथ हुए रेप को ऐसे किया बयां, आक्रोशितों ने फूंका घर

Published : Dec 27, 2024, 03:48 PM ISTUpdated : Dec 27, 2024, 03:50 PM IST
deaf and mute woman was raped in Dhanbad

सार

धनबाद में एक मूक-बधिर युवती के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने आरोपी के घर में आग लगा दी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

धनबाद न्यूज: झारखंड के धनबाद से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। घटना यह है कि धनबाद जिले में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर मूक-बधिर महिला के साथ दुष्कर्म किया, जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया।

सरायढेला थाना प्रभारी नूतन मोदी ने बताया, "आरोपी ने मूक-बधिर महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। इसके बाद वह सोमवार सुबह पीड़िता को छोड़कर चला गया। पीड़िता ने धनबाद पुलिस के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर रविवार शाम को महिला को अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया।

सरायढेला थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ने मूक-बधिर महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया है। इसके बाद वह सोमवार सुबह पीड़िता को छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता ने पूरी घटना अपने माता-पिता को सांकेतिक भाषा में बताई। इसके बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।"

आरोपी को गिरफ्तार करे पुलिस

पीड़िता के परिजनों ने थाने में बताया कि रविवार देर रात तक उन्होंने उसकी तलाश की, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। सोमवार सुबह जैसे ही यह खबर फैली, स्थानीय लोगों ने आरोपी के घर को घेर लिया और उसकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। धनबाद पुलिस ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। पीड़ित परिवार और स्थानीय लोग आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं।

आक्रोशितों ने आरोपी के घर में आग लगा दी

धनबाद के पुलिस अधिकारी ने बताया कि शाम तक जब आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो सोमवार रात को भीड़ जमा हो गई और आरोपी के घर में आग लगा दी। जब पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची तो घर जलकर राख हो चुका था। पुलिस अधिकारी ने बताया, "आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।" फिलहाल पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

झारखंड: गैस लीक से 2 महिलाओं की मौत, लोगों ने किया धनबाद-रांची रोड जाम
कांग्रेस के हाथ से जाएगा एक और राज्य? NDA में शामिल होंगे झारखंड CM?