इधर उठ रहीं थी अर्थियां उधर शादी के मंडप में बैठी दुल्हन बार-बार देख रही थी मॉं की राह, जानें आंखों देखा हाल

Published : Feb 01, 2023, 06:31 PM IST
Dhanbad Fire Incident

सार

आशीर्वाद टावर में लगी आग का मंजर जिसने देखा उसी का कलेजा कांप गया। चौथे तल पर सुबोध लाल श्रीवास्तव अपने परिवार के साथ रहते थे। मंगलवार को ही उनके बेटी की शादी थी। जिस समय टावर में आग लगी थी। उस समय उनकी बेटी स्वाति ब्यूटी पार्लर गयी हुई थी। 

धनबाद। आशीर्वाद टावर में लगी आग का मंजर जिसने देखा उसी का कलेजा कांप गया। मासूम बच्चों की भी अग्निकांड में मौत हुई है। चौथे तल पर सुबोध लाल श्रीवास्तव अपने परिवार के साथ रहते थे। मंगलवार को ही उनके बेटी की शादी थी। जिस समय टावर में आग लगी थी। उस समय उनकी बेटी स्वाति ब्यूटी पार्लर गयी हुई थी। उसे यह पता ही नहीं था कि उसके परिवार के साथ क्या हुआ। इधर मंडप में बेटी की शादी की तैयारियां चल रहीं थी। उधर परिवार के सदस्यों की अर्थियां उठ रही थी। ​अग्निकांड में दुल्हन के दादा, दादी सहित कई करीबी रिश्तेदारों की मौत हो गई।

दुल्हन के पूछने पर बताया जाता कि मॉं का इलाज चल रहा

दुल्हन ब्यूटी पार्लर से ही विवाह समारोह स्थल पहुंची। उधर बारात धनबाद पहुंच चुकी थी। स्वाति को उसकी मां व अन्य करीबी रिश्तेदारों के साथ हुई घटना की जानकारी नहीं दी गयी थी। वह मंडप से ही बार—बार मां की राह देखती रही। पूछने पर उसे बताया जा रहा था कि मां हास्प्टिल में एडमिट है, वहां उनका इलाज चल रहा है। वह इस बात से अनजान थी कि अग्निकांड में उसकी मां, दादा, दादी व अन्य करीबी रिश्तेदारों की मौत हो चुकी है। दुखद स्थितियों के बीच स्वाति ने दुल्हे सौरभ के साथ सात फेरे लिए।

जश्न की तैयारी मातम में हुई तब्दील

विवाह समारोह स्थल पर शादी के जश्न की तैयारी चल रही थी। पर अग्निकांड की जानकारी के बाद माहौल मातम में तब्दील हो चुका था। बारात आ चुकी थी और खान—पान का कार्यक्रम शुरु हो चुका था। लड़की पक्ष से आए आगंतुकों को जब इस घटना की जानकारी हुई तो वह निमंत्रण देकर बिना कुछ खाए—पीए ही बारात से निकल गए।

शादी के लिए तैयार हो रही महिला ने बताया आंखों देखा हाल

पटना निवासी पूनम आंखों देखा हाल बताती हुई कहती हैं कि उनके जेठ सुबोध के बेटी की शादी थी। शादी में शामिल होने के लिए वह और अन्य रिश्तेदार धनबाद आए हुए थे। जिस समय यह घटना घटी। वह लोग शादी के लिए तैयार हो रहे थे। तभी आग लग गयी का शोर सुनाई दिया। वह लोग सीढियों की तरफ भागे पर तभी बिजली गुल हो गई। चारो तरफ अंधेरा छा गया। वह सीढी से तो नहीं उतर सकीं पर उनकी जान बच गयी।

 

 

एलपीजी सिलेंडर में ब्लास्ट से बेकाबू हुए हालात

आपको बता दें कि मंगलवार को शाम करीब छह बजे आशीर्वाद टावर में आग लगने से अफरा—तफरी मच गयी। आग सबसे पहले दूसरे तल पर रहने वाले सीए पंकज अग्रवाल के फ्लैट में दिए से लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप ले लिया और पांचवे तक पहुंची। इस दौरान एलपीजी सिलेंडर भी आग की चपेट में आ गए और ब्लास्ट हो गया। मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग ने काफी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया।

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: बिहार-झारखंड के 18 जिलों में अलर्ट, कहीं भारी बारिश तो कहीं तेज हवा का खतरा
Weather Update 17 july 2026: बिहार-झारखंड में आज कहां होगी झमाझम बारिश? जानिए आपके जिले का पूरा हाल