झारखंड में देश को बदनाम करने वाली घटना: विदेशी महिला से 10 लोगों ने किया गैंगरेप

Published : Mar 02, 2024, 12:55 PM ISTUpdated : Mar 02, 2024, 01:29 PM IST
dumka news

सार

झारखंड के दुमका जिले में स्पेन की 30 साल की महिला से गैंगरेप किया गया। युवती के साथ 8 से 10 युवकों ने मिलकर दरिंदगी की है। पीड़ित स्पेनिश महिला टूरिस्ट वीजा पर अपने पति के साथ इंडिया घूमने आई है।

दुमका. झारखंड से शर्मनाक खबर सामने आई है। जहां दुमका जिले में विदेश से भारत घूमने आई एक महिला के साथ गैंगरेप किया गया। बताया जाता है कि युवती के साथ 8 से 10 युवकों ने मिलकर दरिंदगी की है। मामले के बाद पुलिस और राज्य सरकार एक्शन में आई और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। बता दें कि पीड़िता पाकिस्तान और बांग्लादेश होते हुए भारत पहुंची थी।

पीड़िता बाइक चलाकर खुद पहुंची अस्पताल

दरअसल, यह घटना दुमका में कुरमाहाट की बताई जा रही है, जहां शुक्रवार देर रात स्पेन की 30 साल की महिला से गैंगरेप हुआ। शुरूआती जांच में आया है कि पीड़ित स्पेनिश महिला टूरिस्ट वीजा पर अपने पति के साथ इंडिया घूमने आई है। बताया जाता है कि पीड़िता स्वयं अपने पति के साथ बाइक चलाकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंची थी। जहां उसे एडमिट कर डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया।

रात को खेत में टेंट लगाकर सोई ती विदेशी महिला

दुमका पुलिस की शुरूआती जांच में आया है कि महिला रात को दुमका में घूमने निकली थी, रात अधिक होने के कारण वो पति के साथ एक खेत में टेंट लगाकर सोने गई, तभी आठ से दस लोग आई और उसके साथ बदतमीजी करने लगे। पति ने विरोध किया तो आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया। यह पूरा मामले में सभी आरोपी दुमका के कुंजी गांव के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

पाकिस्तान से होते हुए भारत पहुंची थी पीड़ित महिला

मामले की जांच कर रहे दुमका के एक पुलिस अधिकारी ने बताया की यह घटना शुक्रवार रात 10 बजे की बताई जा रही है। मौके से महिला के कपड़े बरामद किए हैं। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला के साथ गैंगरेप की पुष्टि की गई है। पीड़िता भागपुर जा रहे थी, लेकिन रात ज्यादा होने के कारण वो खेत में टेंट लगाकर सोई गई। स्पेन से आए यह पति-पत्नी भारत से पहले पाकिस्तान गए थे, वहां से बांग्लादेश होते हुए झारखंड के दुमका पहुंचे थे। वह बिहार में एंटर करने वाले थे, लेकिन उससे पहले उसके साथ गैंग रेप कर दिया गया।

 

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 29 August 2026: बिहार- झारखंड में कैसा रहेगा मौसम? बारिश और बादलों पर बड़ा अपडेट
Weather Update 28 August 2026: बिहार से झारखंड तक बारिश, जानें पटना-रांची समेत प्रमुख जिलों का हाल