
धनबाद. यह दिल दहलाने वाला वीडियो झारखंड के धनबाद का है, जहां गुरुवार(23 मार्च) को एक ग्लाइडर क्रैश होकर घर पर जा गिरा। आशंका है कि तकनीकी खराबी की वजह से ग्लाइडर हादसे का शिकार हुआ। इस दुर्घटना में पायलट और पैसेंजर दो लोग घायल हुए हैं।
शुरुआत जांच में सामने आया है कि ग्लाइडर तकनीकी खराबी के कारण हादसे का शिकार हुआ। ग्लाइडर गुरुवार शाम एक घर पर जा गिरा था। हादसे में पायलट और पैसेंजर घायल हुए हैं। ग्लाइडर के उड़ान भरने और क्रैश होने तक का सोशल मीडिया पर 2 मिनट 50 सेकेंड का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें ग्लाइडर ने शाम करीब साढ़े 5 बजे बरवाअड्डा हवाई पट्टी से उड़ान भरी थी। जब वो हवा में था, तब उड़ाने भरने के 1 मिनट 16 सेकेंड के बाद एक आवाज आई थी। यह आवाज संभवत: पैसेंजर की थी कि भाई देख के चलाना। इससे पहले कि सामने वाला कोई जवाब देता, 4 सेकंड के बाद ही ग्लाइडर क्रैश हो गया।
जैसे ही ग्लाइडर तेजी से नीचे घर पर गिरा, वहां मौजूद लोग डरकर चीखने-चिल्लाने लगे। यह ग्लाइडर शहर के ऊपर चक्कर लगा रहा था। तभी तकनीकी खराबी से अनियंत्रित होकर बिरसा मुंडा पार्क के पास एक घर पर जा टपका। हादसे में पायलट और पैसेंजर घायल हुए हैं। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत ग्लाइडर से निकालकर एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। कहा जा रहा है कि पायलट की हालत गंभीर है।
इस हादसे में घायल होने वाला पैसेंजर पटना का रहने वाला है। धनबाद में उसके चाचा रहते हैं। हालांकि उसे अधिक चोट नहीं पहुंची थी, इसलिए ट्रीटमेंट के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पायलट अभी हास्पिटल में भर्ती है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही ग्लाइडर से शहर घुमाने की योजना शुरू हुई है। इसे लेकर लोगों में उत्साह है।
ग्लाइडर अनियंत्रित होकर बरवाअड्डा हवाई अड्डे से करीब 1 किलोमीटर दूर जाकर नीलेश कुमार के घर पर क्रैश हुआ। बरवाअड्डा थाना के एएसआई एसके मंडल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बिरसा मुंडा के पास ग्लाइडर क्रैश हुआ है। जिस समय यह ग्लाइडर घर पर गिरा, तब वहां बच्चे खेल रहे थे।
यह भी पढ़ें
पिता से गप्पे मार रहा था होटल मालिक, अचानक टूव्हीलर से गिरा और मौत, देखें मौत का Live Video
झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।