हेमंत सोरेन का PM मोदी को न्यौता, शपथ ग्रहण में रांची पहुंच रहे ये दिग्गज नेता

Published : Nov 28, 2024, 11:01 AM IST
Hemant Soren with PM Modi

सार

हेमंत सोरेन झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं। उन्होंने पीएम मोदी और गृहमंत्र अमित शाह को भी निमंत्रण दिया है। रांची के मोरहाबादी मैदान में होने वाले इस भव्य समारोह में 'INDIA' गठबंधन के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे।

रांची। झारखंड में आज एक ऐतिहासिक दिन है। हेमंत सोरेन झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं। यह समारोह रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होगा, जहां INDIA गठबंधन के कई प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे। इस आयोजन में राहुल गांधी, ममता बनर्जी, शरद पवार, तेजस्वी यादव और कई अन्य दिग्गज शामिल होंगे। हेमंत सोरेन चौथी बार झारखंड स्टेट की बागडोर संभालने जा रहे हैं।

पीम मोदी और गृहमंत्री शाह को भी किया आमंत्रित

हेमंत सोरेन 28 नवंबर को शाम 4 बजे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के सामने मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। इससे पहले उन्होंने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर उन्हें इस समारोह में शामिल होने का न्योता दिया। हालांकि पीएम और गृहमंत्री के इस प्रोग्राम में शामिल होने की उम्मीद न के बराबर है।

 

 

शपथ ग्रहण समारोह का महत्व

हेमंत सोरेन ने हाल ही में विधानसभा चुनावों में शानदार जीत हासिल की, जहां झामुमो गठबंधन ने 81 में से 56 सीटें जीतीं जबकि भाजपा के नेतृत्व वाले NDA को 24 सीटें मिलीं। यह झामुमो के इतिहास की सबसे बड़ी जीत मानी जा रही है। सोरेन ने इस मौके पर झारखंड की जनता का आभार जताते हुए कहा, "यह जीत लोगों की आकांक्षाओं का प्रतीक है। हमारी सरकार उनके सपनों को साकार करेगी।"

क्या है मंत्रीमंडल का फार्मूला?

झारखंड के हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में किसको जगह मिलेगी। इसका पूरा खाका तैया हो गया है। अभी तक मिली जानकारी के मुमाबिक हर 4 विधायक पर एक मंत्री पद तय किया गया है। अगर इस फार्मूले को अमल किया जाता है तो कांग्रेस के खाते में 4 मंत्री जबकि राजद को एक मंत्री पद मिलेगा। हालांकि ये भी चर्चा है कि आज हेमंत सोरेने अकेले शपथ ले सकते हैं।

शपथ ग्रहण में शामिल होंगे देश के ये दिग्गज नेता

इस भव्य आयोजन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, एनसीपी (एसपी) अध्यक्ष शरद पवार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, मेघायल के सीएम कोंराड कोंगकल संगमा, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल, हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, पीडीपी अध्यक्षा महबूबा मुफ्ती, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, तमिलनाडु के डिप्टी सीएम उदय स्टालिन,और कर्नाटक के डिप्टी सीएम डी. के. शिवकुमार, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, AAP नेता मनीष सिसोदिया, AAP सांसद संजय सिंह असम के मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा और लोकसभा सांसद पप्पू यादव सहित कई नेता शामिल होंगे। झारखंड सरकार ने इस आयोजन के लिए विशेष सुरक्षा और यातायात प्रबंधन की व्यवस्था की है।

रांची में स्कूल रहेंगे बंद

आधिकारिक जानकारी के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर गुरुवार को रांची के सभी स्कूल बंद रहेंगे। अधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन के दौरान यातायात जाम की स्थिति बन सकती है, जिससे छात्रों को असुविधा हो सकती है।

 

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

झारखंड: गैस लीक से 2 महिलाओं की मौत, लोगों ने किया धनबाद-रांची रोड जाम
कांग्रेस के हाथ से जाएगा एक और राज्य? NDA में शामिल होंगे झारखंड CM?